फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Campaign to enroll poor children in convent schools intensifies

Gonda News: गरीब बच्चों को काॅन्वेंट स्कूलों में प्रवेश दिलाने की मुहिम तेज

Tue, 22 Oct 2024 01:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 22 Oct 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
Campaign to enroll poor children in convent schools intensifies
गोंडा। बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम-2009 (आरटीई) से काॅन्वेंट स्कूलों में आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के बच्चों को प्रवेश दिलाने की मुहिम तेज हो गई है। इस बार 845 निजी स्कूलों में छात्रों को प्रवेश लेने का अवसर मिलेगा। अभी तक 250 स्कूल ही योजना में शामिल थे, पहली बार बेसिक शिक्षा विभाग ने लंबी कवायद कर निजी स्कूलों को आरटीई पोर्टल से जोड़ा है।
विज्ञापन

शैक्षिक सत्र 2025-26 भले ही अप्रैल 2025 से शुरू हो रहा है, लेकिन तैयारी अभी से ही शुरू हो गई है। इस बार निजी स्कूलों की संख्या भी बढ़ी है, इससे बड़ी संख्या में निर्धन छात्रों को प्रवेश मिलेगा। प्रत्येक स्कूल में कक्षा एक की 25 फीसदी सीटों पर निर्धन परिवारों को प्रवेश दिया जाना है। बेसिक शिक्षा विभाग ने ऑनलाइन नामांकन की समय सारिणी जारी कर दी गई है। प्रथम चरण के आवेदन की तिथि एक दिसंबर से 19 दिसंबर है। प्रवेश के लिए 24 दिसंबर को लाॅटरी निकाली जाएगी। दूसरे चरण का आवेदन पहली जनवरी से 19 जनवरी 2025 होना है, जिसकी लॉटरी 24 जनवरी को निकलेगी। तीसरे चरण में पहली फरवरी से 19 फरवरी तक आवेदन होंगे और लॉटरी 24 फरवरी को निकलेगी। चौथे चरण का आवेदन पहली से 19 मार्च 2025 तक होगा, जिसकी लॉटरी 24 मार्च को निकलेगी। इस तरह अप्रैल से पहले ही निजी स्कूलों में प्रवेश की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन

निजी स्कूलों में प्रवेश के लिए जागरूकता अभियान प्रत्येक पंचायत में चलेगा, जिससे अधिक से अधिक नामांकन निजी स्कूलों में प्रवेश के लिए हो सकें। आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से गांव के अभिभावक जागरूक किए जाएंगे। वहीं निर्धन परिवार के अभिभावकों को आवेदन के बारे में किसी भी तरह के सहयोग के लिए ब्लॉक संसाधन केंद्र पर हेल्प डेस्क स्थापित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडी (बेसिक) रामसागर पति त्रिपाठी ने बताया कि आरटीई एक्ट के तहत निजी स्कूलों में कक्षा एक की 25 फीसदी सीटों पर आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के बच्चों को प्रवेश दिलाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। बीएसए काे निर्देश दिए गए हैं कि खंड शिक्षा अधिकारियों के माध्यम से जागरूकता के लिए विशेष प्रयास करें और अधिक से अधिक आवेदन कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed