फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Call yourself a policeman, cheating on a woman

खुद को पुलिसवाला बता महिला से की ठगी

Tue, 27 Aug 2019 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Aug 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
Call yourself a policeman, cheating on a woman
खोड़ारे (गोंडा)। सिकहरा गांव की रहने वाली एक महिला के घर पहुंचे दो लोगों ने खुद को थाना खोड़ारे का दरोगा व सिपाही बताकर प्राइवेट नौकरी के सत्यापन रिपोर्ट लगाने के नाम पर महिला से 100 रुपये ठग लिए। महिला ने थाना खोड़ारे में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।
विज्ञापन

खोडारे थाना क्षेत्र के सिकहरा गांव की रहने वाली अनीता देवी ने मंगलवार को थाना खोड़ारे में दी गई तहरीर में कहा कि 25 अगस्त की शाम बाइक से उसके घर आए दो लोगों ने खुद को थाना खोड़ारे का दरोगा व सिपाही बताया। अनीता के मुताबिक दोनों ने उसे बताया कि उसके पति की हरियाणा के एक प्लाईवुड कंपनी में नौकरी लगी है, जिसका सत्यापन थाने से होना है।
विज्ञापन

दोनों ने अनीता से 500 रुपये की मांग करते हुए उसे 26 अगस्त को थाने पर बुलाया। अनीता ने बताया कि उसके पास 500 रुपये नहीं थी, लिहाजा उसने अपने पड़ोसी सोमई से रुपये मांगे। मगर सोमई के पास भी सिर्फ 100 रुपये ही थे, जिसे लेकर उसने खुद को दरोगा व सिपाही बताने वाले को दे दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनीता ने इसकी जानकारी क्षेत्र पंचायत सदस्य विष्णु प्रताप सिंह को दी। जब विष्णु ने हलका दरोगा विश्वास चतुर्वेदी से सत्यापन के बारे में बात की तो उन्होने बताया कि ऐसा कोई सत्यापन थाना खोड़ारे पर नहीं आया है। तब उसे ठगी का अहसास हुआ। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि मामला जानकारी में है। जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed