फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Caesarean section will start in Colonelganj CHC after eight years

Gonda News: करनैलगंज सीएचसी में आठ साल बाद शुरू होंगे सिजेरियन

Thu, 16 Jan 2025 11:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 16 Jan 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
Caesarean section will start in Colonelganj CHC after eight years
गोंडा। प्रथम संदर्भन इकाई (एफआरयू) का दर्जा प्राप्त करनैलगंज सीएचसी में करीब आठ साल बाद एक बार फिर से ऑपरेशन की सुविधा शुरू होगी। बृहस्पतिवार को अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. जयंत कुमार ने ऑपरेशन थियेटर व वार्डों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं परखीं। ओटी के पुराने उपकरण बदले जा रहे हैं। जल्द ही सिजेरियन व जनरल ऑपरेशन शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

करनैलगंज सीएचसी में वर्ष 2016 में सर्जन डॉ. लाल बहादुर के स्थानांतरण के बाद ऑपरेशन ठप हो गए थे। इसके बाद दो बार महिला अस्पताल की स्त्रीरोग विशेषज्ञ डॉ. दीपमाला को सीएचसी से संबद्ध किया गया, लेकिन बेहोशी के डाॅक्टर नहीं होने से ऑपरेशन शुरू नहीं हो सके। करीब आठ साल बाद वरिष्ठ सर्जन डॉ. अशोक कुमार की तैनाती करनैलगंज सीएचसी पर हुई है। पैनल में शामिल बेहोशी के निजी डाॅक्टर की मदद से सर्जरी शुरू करने की कवायद की जा रही है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. रश्मि वर्मा ने बताया कि ओटी का कायाकल्प कराया जा रहा है। सर्जरी के लिए जरूरी उपकरण सीएचसी पर भेजे गए हैं। अपर निदेशक ने बृहस्पतिवार को सीएचसी पहुंचकर ओटी, चिल्ड्रेन वार्ड, सर्जरी वार्ड, बॉयोमेडिकल वेस्ट निस्तारण की व्यवस्था परखी। अपर निदेशक ने बताया कि जल्द ही ऑपरेशन की सुविधा शुरू होगी। उन्होंने कटरा बाजार सीएचसी में भी स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed