{"_id":"63e68999e1505e2fc505fb20","slug":"by-chanting-the-name-of-hari-one-gets-freedom-from-suffering-gonda-news-c-13-1-83262-2023-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोंडा: हरि नाम के जाप से मिलती है कष्टों से मुक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा: हरि नाम के जाप से मिलती है कष्टों से मुक्ति
Fri, 10 Feb 2023 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 10 Feb 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर के हनुमानगढ़ी मंदिर में व्यास गद्दी की आरती करते शासकीय अधिवक्ता पवन शुक्ला।
बलरामपुर। वीर विनय चौराहा स्थित हनुमान गढ़ी मंदिर में चल रहे श्रीराम जानकी प्रतिष्ठा दिवस समारोह के छठवें दिन बृहस्पतिवार की रात भीष्म पितामह जी महाराज ने भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं का वर्णन किया। भगवान श्री कृष्ण की रासलीला को सुनकर श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए।
शासकीय अधिवक्ता पवन शुक्ला ने व्यास गद्दी की आरती उतार कर श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ कराया। कथा व्यास भीष्म पितामह जी महाराज ने कहा कि हरि का नाम जपने से भक्तों के जीवन से सभी कष्टों का स्वयं निवारण हो जाता है।
महंत महेंद्र दास जी महाराज ने श्रीमद्भागवत कथा के महात्म्य पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर विधायक तुलसीपुर कैलाश नाथ शुक्ल, विधायक उतरौला राम प्रताप वर्मा, ब्लॉक प्रमुख गैंड़ास बुजुर्ग राकेश तिवारी, मीडिया प्रभारी डीपी सिंह वैस, सभासद मंटू सिंह आदि मौजूद रहे।