फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Brijbhushan thundered in the worker's conference

Gonda News: कार्यकर्ता सम्मेलन में गरजे बृजभूषण

Fri, 21 Apr 2023 11:01 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 21 Apr 2023 11:01 PM IST
विज्ञापन
Brijbhushan thundered in the worker's conference
गोंडा। नगर के साहू ग्राउंड में शुक्रवार को भाजपा का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ। इसमें भाजपा सांसद, विधायक व निकाय चुनाव प्रभारी ने चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश भरा। भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में सांसद बृजभूषण शरण सिंह विरोधी दलों पर खूब गरजे। उन्होंने कहा कि कश्मीर बदल गया, अयोध्या बदल गई, काशी बदल गया, उसी तरह करनैलगंज भी बदलेगा। उन्होंने कहा कि करनैलगंज का परिसीमन न हो, इसके लिए जो लोग हाईकोर्ट तक गए वह भी चुनाव मैदान में हैं। जो गांव नगर में शामिल हुए हैं वहांं की जनता उनको मुंहतोड़ जवाब देगी। भाजपा विधायक अजय सिंह ने पालिका में भ्रष्टाचार के बहाने निशाना साधा। कहा कि पूरे मामले की जांच कराएंगे और कार्रवाई होगी। चुनाव प्रभारी व एमएलसी अवनीश सिंह ने कार्यकर्ताओं से कहा कि जिन गांवों को नए परिसीमन में जोड़ा गया है, वहां के हर घर तक भाजपा कार्यकर्ता पहुंचें। कार्यक्रम निकाय चुनाव प्रभारी राकेश सिंह, रामजीलाल मोदनवाल, चेयरमैन प्रत्याशी रामलली, जिपंस नेहा सिंह, अमित सिंघानिया, विवेक सिंह, गुड्डू सिंह, धर्मेंद्र तिवारी, आशीष सोनी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed