{"_id":"6716a59f77400cadcc02c6b4","slug":"bodies-of-two-youths-found-hanging-under-suspicious-circumstances-gonda-news-c-100-1-slko1026-125882-2024-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: संदिग्ध हालात में फंदे से लटके मिले दो युवकों के शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: संदिग्ध हालात में फंदे से लटके मिले दो युवकों के शव
Tue, 22 Oct 2024 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 22 Oct 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
गोंडा। दो गांवों में रविवार देर रात दो युवकों की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वजीरगंज थाना क्षेत्र के पूरे पवार गांव में पेड़ से एक युवक का शव लटका मिला, जबकि मोतीगंज थाना क्षेत्र के खजुरी गांव में घर के अंदर फंदे से युवक का शव लटका मिला। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर छानबीन शुरू की है।
पूरेपवार निवासी धर्मेंद्र कुमार बरवार (26) रविवार शाम घर से गांंव में ही निकले थे। मगर देर रात तक वह घर नहीं लौटे। परिजनों ने तलाश शुरू की तो घर से 300 मीटर दूर स्थित बाग में संदिग्ध हालात में धर्मेंद्र का शव गमछे के सहारे फंदे से लटका मिला। धर्मेंद्र की एक साल पहले ही मोतीगंज के बनकसिया गांव की रेखा से शादी हुई थी। धर्मेंद्र पांच भाइयों में सबसे छोटे थे। तीन बहनें भी हैं। पिता रामदयाल का स्वर्गवास हो चुका है। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि पारिवारिक कलह में धर्मेंद्र के खुदकुशी करने की बात सामने आई है।
दूसरे मामले में मोतीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत खजुरी गांव निवासी अवधेश तिवारी (40) का शव रविवार देर रात घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। मोतीगंज इंस्पेक्टर अनीता यादव ने बताया अवधेश की पत्नी कंचन व बच्चे दिल्ली में रहते हैं। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए हैं। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर छानबीन की जा रही है।