फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Block chief's injured son discharged from hospital

Gonda News: ब्लॉक प्रमुख के घायल पुत्र को अस्पताल से मिली छुट्टी

Sun, 28 Sep 2025 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 28 Sep 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Block chief's injured son discharged from hospital
माधोपुर। कटरा बाजार ब्लॉक परिसर में मंगलवार शाम हुए पथराव में घायल आरएसएस के नगर कार्यवाह विष्णु भगवान शुक्ल को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। रविवार को वह लखनऊ से घर पहुंचे। इसके बाद उनके आवास पर लोगों ने पहुंचकर कुशलक्षेम जाना।
विज्ञापन

ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि भवानी भीख शुक्ल के बेटे विष्णु भगवान शुक्ल को मंगलवार को पथराव में जख्मी होने पर मेडिकल कॉलेज से ट्राॅमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया था। इलाज कराने के बाद स्वास्थ्य में सुधार होने पर रविवार को उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई। शाम को वह घर पहुंचे। प्रमुख प्रतिनिधि ने बताया कि चिकित्सक ने अभी कुछ दिन सतर्कता बरतने की सलाह दी है। अन्य कार्रवाई के बारे में कहा कि पार्टी के नेताओं को जो भी निर्णय लेना होगा, वह लेंगे। हमने अपने स्तर से सभी को बता दिया है।
विज्ञापन

वहीं, इस मामले में दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दी थी। पुलिस अधिकारियों ने जांच की बात कही थी। 16 लोगों का मेडिकल कराया गया था, लेकिन अभी तक एफआईआर नहीं दर्ज हुई है। कोतवाल राजेश सिंह ने बताया कि वीडियो फुटेज के आधार पर जांच चल रही है। एएसपी (पश्चिमी) राधेश्याम राय ने बताया कि जांच के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तथ्यों के आधार पर की जाएगी कार्रवाई

अभी जल्द ही चार्ज लिया है। मामले को लेकर वीडियो व अन्य तथ्यों का अवलोकन किया जा रहा है। तथ्यों के आधार पर मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।

--विनीत कुमार, बीडीओ कटरा बाजार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed