फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   BJP people listened to PM's man kee baat

Gonda News: भाजपाइयों ने सुनी पीएम के मन की बात

Sun, 18 Jun 2023 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 18 Jun 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
BJP people listened to PM's man kee baat
झंझरी के ताजपुर बूथ पर मन की बात कार्यक्रम सुनते भाजपा जिलाध्यक्ष व अन्य। -संवाद
गोंडा। जिले के 2644 बूथों पर रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 102वां प्रसारण सुना गया। पीएम ने कहा कि अगले सप्ताह अमेरिका में कार्यक्रम होने के कारण मन की बात का यह प्रसारण एक सप्ताह पहले ही करना पड़ा। कार्यक्रम में छत्रपति शिवाजी महाराज के प्रबंधन कौशल की तारीफ करते हुए कहा कि हमें उनसे प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। उन्होंने रामायण के नन्ही गिलहरी के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि नेक नीयत से किया गया कार्य निश्चित ही सफल होता है।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप ने झंझरी मंडल के ताजपुर के बूथ पर जाकर मन की बात कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। तरबगंज के बूथ रामापुर में विधायक प्रेम नरायन पांडेय व जिला पंचायत सदस्य विनोद पांडेय ने पदाधिकारियों व समर्थकों के साथ पीएम के मन की बात सुनी। करनैलगंज विधायक अजय सिंह ने मन की बात कार्यक्रम को भाजपा कार्यालय आंटा परसपुर में कार्यकर्ताओं के साथ सुना।
विज्ञापन

मनकापुर विधायक रमापति शास्त्री ने नवाबगंज ग्रामीण मंडल अंतर्गत 254 बूथ संख्या जटमलपुर में कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात सुनी। मेहनौन विधायक विनय कुमार द्विवेदी ने तेजबाजोत बूथ में मन की बात सुनी। गौरा विधायक प्रभात वर्मा ने सैदापुर में मन की बात सुनी। इसी प्रकार सदर विधानसभा प्रतीक भूषण शरण सिंह और कटरा बाजार विधायक बावन सिंह के नेतृत्व में समर्थकों ने मन की बात कार्यक्रम में सहभागिता की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed