फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   BJP MLA and Block Pramukh supporters clash, 11 injured in stone pelting

Gonda News: भाजपा विधायक व ब्लॉक प्रमुख समर्थक भिड़े, पथराव में 11 घायल

Tue, 23 Sep 2025 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 23 Sep 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
BJP MLA and Block Pramukh supporters clash, 11 injured in stone pelting
 कटरा बाजार ब्लॉक में मारपीट करते लोग। स्रोत: वीडियोग्रैब
कटरा बाजार/माधोपुर। कटरा बाजार ब्लॉक सभागार में मंगलवार शाम भाजपा विधायक व ब्लॉक प्रमुख समर्थकों के बीच भिड़ंत हो गई। दोनों पक्षों ने तोड़फोड़ के साथ ही एक-दूसरे पर पथराव किया। इसमें 11 लोग घायल हो गए। एक की हालत गंभीर देख उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। हालात नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने मोर्चा संभाला। मौके पर पीएसी भी तैनात की गई है।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर दो बजे जीएसटी दरों को लेकर भाजपा विधायक बावन सिंह व उनके बेटे वैभव सिंह उर्फ मोनू के नेतृत्व में समर्थकों ने कटरा बाजार व्यापारियों के साथ बैठक आयोजित की थी। विधायक समर्थकों का आरोप है कि बैठक शुरू होती, इससे पहले ही ब्लॉक प्रमुख समर्थकों ने सभागार में ताला लगा दिया। इसके बाद विधायक ने अफसरों को फोन किया। अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद किसी तरह से ताला खुला।
विज्ञापन

विधायक के पहुंचते ही नारेबाजी शुरू हो गई। दोनों पक्षों के समर्थक आमने-सामने आ गए। इसी बीच पथराव शुरू हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई। पथराव से भगदड़ मच गई। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने मोर्चा संभाला और दोनों पक्षों को खदेड़ा। इस दौरान दोनों पक्षों के साथ ही पुलिसकर्मियों समेत 12 से अधिक लोग चोटिल हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

करनैलगंज सीओ अभिषेक दावाच्या के साथ ही एएसपी (पश्चिमी) राधेश्याम राय पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। कौड़िया समेत आसपास के थानों की फोर्स बुलाई गई। दोनों गुट एक दूसरे के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर देर रात तक अड़े रहे। एसपी और जिलाधिकारी ने रात 8:30 बजे कटरा बाजार थाने पहुंचकर विधायक से पूरी घटना की जानकारी ली।
पथराव में ये हुए घायल
कटरा विधायक बावन सिंह के पक्ष से आलोक सिंह को गंभीर चोट आई है। कटरा बाजार सीएचसी के डॉक्टरों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। इसके साथ ही अतुल सिंह, कमल ठाकुर, अनूप सिंह चोटिल हुए हैं। ब्लॉक प्रमुख की तरफ से श्रीभगवान शुक्ल को चोट लगी है। बीच-बचाव कर रहे अपराध निरीक्षक रमाशंकर राय, उपनिरीक्षक राधेश्याम, सोमेंद्र सिंह, आरक्षी राहुल, अनुराग को भी पथराव में चोट लगी है।
तीन घंटे अखाड़ा बना रहा ब्लॉक परिसर
कटरा बाजार/माधोपुर। मिशन 2027 के तहत आपसी एकता का संदेश देने वाली भाजपा के दो नेता मंगलवार को आमने- सामने आ गए। इसके बाद कटरा बाजार ब्लॉक परिसर करीब तीन घंटे तक अखाड़ा बना रहा। विधायक समर्थक सभागार में डटे रहे, जबकि ब्लॉक प्रमुख समर्थक एडीओ पंचायत कार्यालय के पास मैदान में मोर्चा संभाले रहे। करनैलगंज विधायक अजय सिंह व भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सूर्य नरायन तिवारी सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।
एक ही दल में होने के बाद भी दोनों नेताओं की राह अलग-अलग है। कई मोर्चों पर यह बात सामने आ चुकी है। मंगलवार को हुए विवाद को वर्चस्व से जोड़कर देखा जा रहा है। जिला कमेटी की ओर से पहुंचे भाजपा नेता विद्याभूषण द्विवेदी का कहना है कि वह बैठक करने के लिए कटरा बाजार ब्लॉक सभागार में पहुंचे थे, तभी हंगामा हो गया। उनसे पूछा गया कि दोनों पक्ष भाजपा के हैं, तो उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों की भाजपा में जरूरत नहीं है। प्रशासन को ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि समेत अन्य लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करनी चाहिए।



आखिर कहां से आए इतने पत्थर?
कटरा बाजार में दोपहर बाद चार बजे दोनों पक्षों के बीच हुए पथराव के बाद ब्लॉक परिसर में जगह-जगह पत्थर बिखरे थे। ऐसे में सवाल यह है कि इतने पत्थर अचानक कहां से आ गए। कहीं, इसके पीछे पहले से कोई तैयारी तो नहीं थी। पुलिस इस मामले में अभी कुछ भी नहीं बोल रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार एक पक्ष ने पथराव की पहले ही तैयारी कर ली थी। मौका मिलते ही पथराव भी शुरू कर दिया। यह सुनियोजित राजनीतिक साजिश है।
थाने के बगल में है ब्लॉक

कटरा बाजार ब्लॉक परिसर थाने के बगल में ही है। विरोधी पक्ष की एक साथ बैठक के बावजूद पुलिस इसकी गंभीरता को आंकने में फेल रही। मौके पर पहुंचे अधिकारियों से विधायक व उनके समर्थकों ने नाराजगी भी जताई। शाम को पहुंचे करनैलगंज के विधायक अजय सिंह के साथ कटरा विधायक बावन सिंह व उनके बेटे वैभव सिंह ब्लॉक सभागार से कटरा थाने चले गए। वहां पर विधायक समर्थकों का देर रात तक जमावड़ा लगा रहा।
अपने-अपने बोल
मंगलवार को ब्लॉक सभागार में जीएसटी को लेकर बैठक होनी थी। इसके बाद भी उसमें ताला लगा दिया गया। मेरे समर्थकों के साथ मारपीट की गई। पथराव किया गया। इसकी जानकारी अधिकारियों को दी गई है।

बावन सिंह, भाजपा विधायक कटरा बाजार


मेरा बेटा आरएसएस का नगर कार्यवाह है। बाहर परिसर में आरएसएस की बैठक हो रही थी। इसी बीच पहुंचे लोगों ने हंगामा करके मारपीट की। तोड़फोड़ करके अराजकता फैलाई है।

भवानी भीख शुक्ला, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कटरा बाजार


दोनों पक्षों ने तहरीर दी है। घटना के कुछ वीडियो मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विनीत जायसवाल, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article