फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Bike riding youth dies due to collision with roadways bus

Gonda News: रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Sun, 24 Mar 2024 01:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 24 Mar 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
Bike riding youth dies due to collision with roadways bus
बालपुर/करनैलगंज (गोंडा)। गोंडा-लखनऊ हाईवे पर शनिवार सुबह तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक सवार युवक को सामने से टक्कर मार दी। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पर मौके पर परिजन पहुंचे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुर्घटना के वक्त युवक हेलमेट लगाए हुए था।
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र के परेड सरकार तुल्लापुरवा गांव निवासी अरुण यादव (33) शनिवार की सुबह करनैलगंज के बलमत्थर गांव में अमृतपुरी बाबा मंदिर में दर्शन गया था। रास्ते में ही मेंहदी हाता स्थित अपनी ससुराल भी गया। वहां से मंदिर में दर्शन पूजन कर घर लौट रहा था। गोंडा-लखनऊ हाईवे पर बालपुर में टेढ़ी नदी पुल के पास सामने से तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में अरुण की मौत हो गई।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टेढ़ी नदी के पुल के पास ही देहात कोतवाली की चौकी बनी है, वहां कोई भी पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था। स्थानीय लोगों की सूचना पर डायल 112 पुलिस पहुंची और देहात कोतवाली में सूचना दी। हादसे की सूचना मिलने के बाद घर, गांव और उसकी ससुराल में कोहराम मच गया। कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक डीपी श्रीवास्तव ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन





चाट व बर्गर बेचकर चलाता था परिवार
मृतक अरुण चार भाई थे। एक भाई दिव्यांग था, जिसकी हाल ही में मृत्यु हो गई थी। वह शहर से सटे राजेंद्रनाथ लाहिड़ी चौराहे पर बर्गर, चाउमीन व चाट का ठेला लगाता था। जबकि बड़ा भाई अर्जुन व छोटा भाई अरविंद सब्जी बेचते हैं। पिता धनीराम रो-रोकर बेहाल हैं। कहा कि होनहार बेटा चला गया। अब परिवार का क्या होगा। दोनों भाई भी रो रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed