फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Bike riding youth dies after colliding with cattle, cousin injured

मवेशी से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत, चचेरा भाई घायल

Wed, 30 Sep 2020 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Bike riding youth dies after colliding with cattle, cousin injured
नवाबगंज (गोंडा)। छुट्टा घूम रहे आवारा मवेशियों के रात्रि में सड़कों पर बैठने से आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। मंगलवार की रात्रि में एक बाइक पर सवार दो लोग सड़क पर बैठे मवेशी से टकरा गए जिससे एक 25 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई और उसका चचेरा भाई घायल हो गया।
विज्ञापन

मंगलवार को बलरामपुर जिले के रेहराबाजार थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव निवासी पवन कुमार पुत्र मंगरू अपने चचेरे भाई कालिका प्रसाद पुत्र कामता प्रसाद के साथ पटना विहार मोटरसाइकिल से जा रहे थे। तभी वे नवाबगंज मनकापुर मार्ग पर शुगर मिल कॉलोनी के सामने रात्रि में करीब आठ बजे सड़क पर बैठे छुट्टा मवेशियों से टकरा गए। जिससे बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिर गए।
विज्ञापन

बाइक पर पीछे बैठे पवन कुमार के सर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए गोंडा भेज दिया। घायल कालिका प्रसाद को सीएचसी पर भर्ती कराया गया जहां प्रथमिक उपचार के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed