{"_id":"67acd83fcd62ac5eb207e347","slug":"bike-riding-teenager-dies-in-accident-gonda-news-c-100-1-slko1026-132577-2025-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: हादसे में बाइक सवार किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: हादसे में बाइक सवार किशोर की मौत
Wed, 12 Feb 2025 10:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 12 Feb 2025 10:49 PM IST
विज्ञापन
उमरी बेगमगंज (गोंडा)। उमरी बेलसर मार्ग पर दानपुरवा चौराहे के पास बुधवार शाम बाइक सवार दो लोग गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट आ गए। इसमें बाइक चालक सोनौली मोहम्मदपुर निवासी रुद्र प्रताप सिंह (15) की मौके पर ही मौत हो गई।
सोनौली मोहम्मदपुर निवासी कुंवर बहादुर सिंह का नाती रुद्र प्रताप अपने दोस्त गोलू के साथ बाइक से उमरी बेगमगंज बाजार जा रहा था। तभी रास्ते में दानपुरवा चौराहे के पास गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली में चपेट में आ गया। रुद्र प्रताप सिंह ने दम तोड़ दिया।
दोस्त गोलू बुरी तरह से घायल हो गया, उसका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि हादसे में किशोर की मौत हो गई है। बाइक चालक ने हेलमेट नहीं पहन रखा रखा था। सिर पर चोट लगने से जान नहीं बच सकी।