फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Bike rider student dies in collision with car

Gonda News: कार से टक्कर में बाइक सवार छात्र की मौत

Sun, 09 Mar 2025 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 09 Mar 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Bike rider student dies in collision with car
संतोष कुमार वर्मा की फाइल फोटो।
मुजेहना (गोंडा)। देहात कोतवाली के सालपुर चौकी क्षेत्र में रविवार दोपहर तेज रफ्तार कार से टक्कर में बाइक सवार एलबीएस के छात्र संतोष कुमार वर्मा (21) की मौत हो गई और उनके साथी प्रमोद कुमार यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। संतोष इटियाथोक के पूरे मूसद्दी गांव के प्रधान राजकुमार वर्मा के इकलौते बेटे थे।
विज्ञापन

पूरेमूसद्दी के प्रधान राजकुमार वर्मा के बेटे संतोष रविवार दोपहर तीन बजे गांव के ही संतराम के बेटे प्रमोद कुमार यादव के साथ मुख्यालय जा रहे थे। सालपुर बाजार के पास धानेपुर रोड पर सामने से आ रही तेज रफ्तार कार व उनकी बाइक में टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सड़क पर गड्ढे की वजह से कार व बाइक अनियंत्रित होकर एक-दूसरे से टकरा गए। हादसे में संतोष व प्रमोद गंभीर रूप से घायल हो गए। सालपुर चौकी प्रभारी रामप्रकाश चंद्र ने दोनों घायलों को पिकअप से मेडिकल कॉलेज भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने संतोष को मृत घोषित कर दिया। प्रमोद की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

देहात कोतवाल संजय कुमार सिंह ने बताया कि चालक कार छोड़कर मौके से भाग गया। दुर्घटनाग्रस्त कार व बाइक को कब्जे में लिया गया है। घटनास्थल से हेलमेट नहीं मिला है। ऐसे में आशंका है कि बाइक सवार दोनों युवक हेलमेट नहीं पहने थे। कार चालक का पता लगाया जा रहा है। छानबीन कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन बहनों के इकलौते भाई थे संतोष
एलबीएस में बीए प्रथम सेमेस्टर के छात्र संतोष की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। प्रधान राजकुमार वर्मा के चार बच्चों में संतोष सबसे बड़े थे। संतोष की मौत की खबर सुनते ही मां कुसुम बेसुध हो गईं। तीनों बहनें भी बदहवास हैं। गांव में मातम पसरा है।


बाइकों की टक्कर में जख्मी युवक ने दम तोड़ा
बालपुर (गोंडा)। करनैलगंज के बालपुर कस्बे में कटरा मोड़ पर बीते शुक्रवार को हुए हादसे में घायल रामलाल पुरवा रेरुवा गांव निवासी शनि कुमार (18) की इलाज के दौरान मौत हो गई। शनि अपने मां-पिता की इकलौती संतान थे। दो साल पहले पिता राजेंद्र की मौत हो गई थी। वह मां राधा देवी के साथ रहते थे। बालपुर चौकी प्रभारी दृगविजय सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह साढ़े सात बजे कटरा मोड़ पर बाइकों में टक्कर में शनि गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। रविवार को उनकी मौत हो गई। बुजुर्ग मां राधा देवी इकलौते बेटे की मौत से बदहवास हो गईं। परिजनों व रिश्तेदारों ने किसी तरह से उन्हें संभाला। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed