फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Bike collides with tree, youth dies

Gonda News: पेड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत

Fri, 19 Sep 2025 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 19 Sep 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Bike collides with tree, youth dies
वजीरगंज। रमचेरापुर निवासी राहुल शर्मा (26) की बृहस्पतिवार रात सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। कोंड़र स्थित शराब की दुकान के सेल्समैन राहुल रात में बाइक से परसिया निवासी दोस्त को घर छोड़कर अपने घर जा रहे थे। तभी गेड़सर के अहिरन पुरवा मोड़ पर उनकी बाइक खजूर के पेड़ से टकरा गई। गंभीर रूप से घायल राहुल को परिजनों ने सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। राहुल अविवाहित थे। उनके पिता बिंद्रा प्रसाद खेती व नाई का काम करते हैं। छोटे भाई मुकेश और बहन मनीषा हैं। राहुल की मौत से मां माया देवी, पिता व भाई-बहन रो-रोकर बेहाल हैं। प्रभारी निरीक्षक यशवंत सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed