फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   BDO posted in Balrampur accused of embezzling Rs 28 lakh

Gonda News: बलरामपुर में तैनात बीडीओ पर 28 लाख रुपये हड़पने का आरोप

Mon, 06 Jan 2025 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 06 Jan 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
BDO posted in Balrampur accused of embezzling Rs 28 lakh
गोंडा। बलरामपुर में तैनात खंड विकास अधिकारी पर जमीन के नाम पर 28 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगा है। पीड़ित की शिकायत पर मंडलायुक्त ने संयुक्त विकास आयुक्त को जांच सौंपी है।
विज्ञापन

लखनऊ के फूलबाग निवासी सऊद अहमद ने मंडलायुक्त को शिकायती पत्र दिया है। इसमें बताया कि पूर्व में रायबरेली में तैनात रहे अमेठी के ग्राम महमूदपुर निवासी साबिर अनवर वर्तमान में बलरामपुर में खंड विकास अधिकारी के पद पर तैनात हैं। गत 22 अक्तूबर 2024 को ही पदोन्नति पाकर खंड विकास अधिकारी बने साबिर अनवर मौजूदा समय बलरामपुर के जिला विकास अधिकारी के कार्यालय से संबद्ध हैं। सऊद के मुताबिक, साबिर अनवर अपने पद का दुरुपयोग कर जमीनों की खरीद-फरोख्त का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

सऊद का आरोप है कि साबिर अनवर ने उन्हें एक बीघा जमीन देने का झांसा देकर एक अक्तूबर 2019 को 28 लाख रुपये लिए थे। इनमें पांच-पांच लाख रुपये के चार चेक अपने पिता के जॉइंट खाते व अन्य खाते में और आठ लाख रुपये नकद व यूपीआई से अपने सगे संबंधियों के माध्यम से लिए थे। इसके बावजूद साबिर अनवर ने अभी तक न तो जमीन का बैनामा किया और न ही रकम लौटा रहे हैं। शिकायती पत्र को गंभीरता से लेते हुए मंडलायुक्त शशिभूषण लाल सुशील ने संयुक्त विकास आयुक्त को प्रकरण की गहन जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीडीओ साबिर अनवर का कहना है कि, शिकायत निराधार है। मेरा और सऊद अहमद का पुराना संबंध है। लेनदेन का मामला है जो मिल बैठकर हिसाब-किताब करके निपटा लिया जाएगा।


संयुक्त विकास आयुक्त राकेश पांडेय का कहना है कि, मंडलायुक्त के आदेश पर बीडीओ साबिर अनवर के खिलाफ शिकायत की जांच की जा रही है। जल्द ही जांच पूर्ण कर रिपोर्ट सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed