फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Bank employee dies in road accident, case against unknown

Gonda News: सड़क हादसे में बैंककर्मी की मौत, अज्ञात पर केस

Thu, 16 Nov 2023 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 16 Nov 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
Bank employee dies in road accident, case against unknown
खरगूपुर (गोंडा)। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार बैंककर्मी घायल हो गया। परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने लखनऊ रेफर कर दिया। रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाकर हत्या करने के मामले में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

कौड़िया थाना क्षेत्र के लक्ष्मनपुर परसोहनी पुरवा निवासी सांवली प्रसाद तिवारी ने कहा कि उनका भतीजा नवीन कुमार तिवारी (32) इंडियन बैंक की शाखा इटियाथोक से बुधवार की देर शाम बाइक से अपने घर आ रहा था। वह इटियाथोक स्थित इंडियन बैंक शाखा में क्लर्क था। भवानियापुर-आर्यनगर मार्ग पर परसोहनी गांव के पास बिसुही नदी के पुल पर पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उसके सिर में गंभीर चोंटे आईं। परिजनों ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टर ने लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि युवक हेलमेट नहीं लगाया था। मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed