फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Ayurveda team defeated RSS team in a thrilling match

Gonda News: रोमांचक मैच में आयुर्वेद टीम ने आरएसएस टीम को हराया

Sun, 15 Feb 2026 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 15 Feb 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Ayurveda team defeated RSS team in a thrilling match
एससीपीएम कॉलेज में शॉट लगाता ​खिलाड़ी और मैच देखतीं छात्राएं।
गोंडा। आरएसएस के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में हारीपुर स्थित एससीपीएम के खेल मैदान में रविवार को दो दिवसीय यंग सीनियर फ्रेंडली क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। इसमें आरएसएस सहित विभिन्न टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले हुए। पहले दिन चार मैच हुए। पहले मैच में एससीपीएम आयुर्वेद टीम ने आरएसएस टीम को पराजित किया।
विज्ञापन

दूसरे मैच में एससीपीएम स्टाफ की टीम ने एलाइड एंड हेल्थ केयर टीम को पराजित किया। तीसरे मैच में एलाइड एंड हेल्थ केयर टीम ने आरएसएस टीम को पराजित किया। चौथा मैच एससीपीएम आयुर्वेद और स्टाफ टीम के बीच खेला जा रहा है। परिणाम देर शाम तक आएगा।
विज्ञापन

एससीपीएम ग्रुप के चेयरमैन डॉ. ओएन पांडेय ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक क्षमता को निखारता है, बल्कि अनुशासन, नेतृत्व और टीम भावना का भी विकास करता है। इस दौरान अलका पांडेय, डॉ. आयुष पांडेय, अजिताभ दुबे, गंगा सिंह, प्रवीण कुमार, सौम्य अग्रवाल, सतीश, धीरज दुबे आदि मौजूद रहे।

एससीपीएम कॉलेज में शॉट लगाता खिलाड़ी और मैच देखतीं छात्राएं।

एससीपीएम कॉलेज में शॉट लगाता खिलाड़ी और मैच देखतीं छात्राएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed