फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Audio of block chief's representative goes viral

Gonda News: ब्लॉक प्रमुख के प्रतिनिधि का ऑडियो वायरल

Wed, 29 May 2024 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 29 May 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
Audio of block chief's representative goes viral
गोंडा। झंझरी के ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि आशीष मिश्र एक बार फिर विवादों से घिर गए हैं। अंबेडकरनगर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रितेश पांडेय का चुनाव प्रचार करने गोंडा से गए आशीष का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने टांडा के भाजपा नेता राधे वर्मा को धमकाते हुए तीन मिनट में गालियों की बौछार कर दी। वायरल ऑडियो रितेश पांडेय के रिश्तेदार आशीष मिश्र का बताया जा रहा है। हालांकि, अमर उजाला इस ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है। भाजपा नेता आशीष झंझरी ब्लॉक प्रमुख रेखा मिश्रा के पुत्र और प्रतिनिधि हैं। गोंडा में भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खास लोगों में आशीष की गिनती होती है।
विज्ञापन


अंबेडकरनगर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रितेशपांडेय की चुनावी नैय्या पार कराने के लिए क्षेत्र के कई दिग्गजों के संग ही रिश्तेदार भी चुनाव प्रचार में लगे थे। वहां छठे चरण में 25 मई को मतदान हुआ है। इससे पहले अपने-अपने उम्मीदवारों के पक्ष में वोट कराने के लिए प्रत्याशी समर्थकों में कई जगहों नोकझोंक की खबरें भी आती रहीं। मगर मतदान के बाद सोशल मीडिया पर एक ऑडियो तेजी से वायरल हो रहा है। ये ऑडियो में भाजपा प्रत्याशी रीतेश पांडेय के रिश्तेदार आशीष मिश्र का है। इसमें वह टांडा निवासी भाजपा नेता राधे वर्मा पर रीतेश का विरोध करने का आरोप लगाते हुए धमका रहे हैं। तीन मिनट तक गालियों की बौछार कर रहे हैं।
विज्ञापन

ऑडियो में आशीष बोल रहे हैं कि
लालजी वर्मा अपने जन्म का आखिरी चुनाव लड़ रहे हैं, उधर राधे वर्मा खुद को भाजपाई बताते हुए कह रहे हैं उनका सपा प्रत्याशी लालजी वर्मा से कोई लेना-देना नहीं हैं, मगर उनके गांव के एक व्यक्ति की जबरन पिटाई की गई है जो ठीक नहीं है। ऑडियो में आशीष बोल रहे हैं कि मेरी ही गाड़ी में बैठ के घूमे और मेरा ही विरोध कर रहे हो। चार जून को आएंगे बिगाड़ लेना, जो बिगाड़ना हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

आशीष मिश्र वायरल ऑडियो में राधे वर्मा को फिल्मी अंदाज में धमका रहे हैं। ऑडियो में आशीष बोल रहे हैं...वर्मा जी जिनके घर शीशे के होते हैं वो पत्थर नहीं मारते...नुकसान हो जाएगा। पहले भी...गए हैं, चार के बाद फिर.. के जाएंगे।

भाजपा नेता आशीष मिश्र ने वायरल ऑडियो को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि ऑडियो में मेरी आवाज नहीं है। न मैंने किसी से बात की और न ही किसी को धमकाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed