{"_id":"67894413aea0f45b06001ecc","slug":"attempt-to-burn-student-with-petrol-investigation-started-gonda-news-c-100-1-gon1003-130986-2025-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: छात्र को पेट्रोल से जलाने का प्रयास, जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: छात्र को पेट्रोल से जलाने का प्रयास, जांच शुरू
Thu, 16 Jan 2025 11:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 16 Jan 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
करनैलगंज (गोंडा)। कोचिंग पढ़ने जा रहे हाईस्कूल के छात्र को बृहस्पतिवार सुबह पेट्रोल डालकर जलाने का प्रयास किया गया। उसने भागकर जान बचाई। पुलिस जांच कर रही है।
करनैलगंज के ग्राम नकहरा की प्रधान किरन देवी गुप्ता ने पुलिस को तहरीर दी है। इसमें बताया कि उनका बेटा शिवम हाईस्कूल का छात्र है। बृहस्पतिवार सुबह सात बजे वह कोचिंग पढ़ने के लिए काशीपुर गांव जा रहा था। हनुमान मंदिर के पास पहले से घात लगाए बैठे एक किशोर ने शिवम को रोककर उस पर पेट्रोल डाल दिया। इसके बाद उसने कोई चीज जलाकर शिवम की तरफ फेंकी लेकिन मौका पाकर वह भाग निकला। घर पहुंचकर उसने परिजनों को जानकारी दी। जब परिजन मौके पर पहुंचे तो किशोर भाग चुका था।
कोतवाल श्रीधर पाठक का कहना है कि बच्चों में विवाद हुआ था। चौकी प्रभारी को मौके पर भेजकर जांच कराई जा रही है।
एएसपी पश्चिमी राधेश्याम राय ने बताया कि पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के लिए कहा गया है। मामले में रिपोर्ट भी मांगी गई है। (संवाद)