{"_id":"6753394d5374da951907623d","slug":"attacked-for-not-giving-tehbazaar-clerk-got-injured-gonda-news-c-100-1-gon1003-128537-2024-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: तहबाजारी न देने पर किया हमला, खलासी को आईं चोटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: तहबाजारी न देने पर किया हमला, खलासी को आईं चोटें
Fri, 06 Dec 2024 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 06 Dec 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
मनकापुर (गोंडा)। तहबाजारी न देने पर अंधियारी बाजार के पास दबंगों ने ईंटों से हमलाकर बस के शीशे और परिचालक का मोबाइल तोड़ दिया। इस दौरान आरोपियों के हमले से खलासी को गहरी चोटें आईं हैं। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर एक नामजद समेत दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की पुलिस छानबीन कर रही है।
बलरामपुर के थाना रेहरा के ग्राम किरतापुर निवासी निजी बस के परिचालक डिप्टी प्रसाद यादव बुधवार रात करीब नौ बजे लखनऊ से बस लेकर लौट रहे थे। मनकापुर कटी तिराहा पर मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम धुसवा खास निवासी मुन्ना तिवारी ने रास्ते में बस रोक ली। साथ ही तहबाजारी देने के लिए दबाव बनाने लगे।
पीड़ित ने विरोध जताया तो अभद्रता शुरू कर दी। परिचालक का आरोप है कि वहां से बस लेकर निकलने पर मुन्ना तिवारी के बेटे पुजारी ने अपने दो अज्ञात साथियों के साथ मिलकर अंधियारी बाजार के पास बस को रोकने का प्रयास किया। बस न रोकने पर ईंटों से हमला कर दिया। इस दौरान बस की शीशे क्षतिग्रस्त हो गए।
विज्ञापन
इतना ही नहीं आरोपियों ने परिचालक का मोबाइल फोन तोड़ दिया। लोगों के जुटने पर तहबाजारी न देने पर जान से मारने की धमकी देते हुए सभी भाग निकले। बवाल में भिटौरा निवासी खलासी राहुल सिंह को चोटें आईं हैं। कोतवाल मनोज कुमार पाठक ने बताया कि एक नामजद समेत दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। साथ ही छानबीन की जा रही है।