फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Artworks made of colorful flowers and junk fascinated the mind

Gonda News: रंग-बिरंगे फूलों व कबाड़ से बनी कलाकृतियों ने मन मोहा

Sun, 23 Feb 2025 11:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 23 Feb 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
Artworks made of colorful flowers and junk fascinated the mind
पुष्प प्रदर्शनी में वन विभाग की कलाकृतियों को देखतीं डीएम नेहा शर्मा व अन्य। - संवाद 
गोंडा। देवीपाटन मंडल मुख्यालय पर रविवार को पुष्प प्रदर्शनी लगाई गई। राजा देवी बख्श सिंह जलाशय के किनारे ‘वेस्ट टू वंडर’ थीम पर आयोजित पुष्प प्रदर्शनी ने हर किसी का मन मोह लिया। सुबह से ही जलाशय के चारों ओर लोगों की भीड़ जुटने लगी। हर कोई रंग-बिरंगे फूलों की छटा और कबाड़ से बनी कलाकृतियों की अनोखी दुनिया देखने के लिए उत्सुक रहे।
विज्ञापन


जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने पुष्प प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा, यह केवल एक फ्लावर शो नहीं, बल्कि एक जागरूकता अभियान है, जो हमें प्रकृति और नवाचार से जोड़ता है। उन्होंने कलाकृतियों के बारे में जानकारी हासिल की। कहा कि मृतप्राय तालाब का जीर्णोद्धार कराकर यह आयोजन किया गया है। प्रदर्शनी में फूलों की मनमोहक खुशबू के साथ ही कुछ ऐसा भी था, जिसने हर किसी को चौंका दिया। कबाड़ से बनी खूबसूरत आकृतियां, नगर पालिका परिषद द्वारा तैयार की गई ‘वेस्ट टू वंडर’ गैलरी में स्क्रैप धातु, कांच और प्लास्टिक से बनी शानदार मूर्तियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। वन विभाग ने ‘मेरी गोंडा, मेरी शान’ थीम पर हरियाली को बढ़ावा देने वाली कलाकृतियां प्रस्तुत कीं तो आबकारी विभाग ने शराब की बोतलों और पुराने डिब्बों से कलात्मक सजावट की थी। टायरों को गमले का रूप देकर सजावट की गई। स्वास्थ्य एवं उद्यान विभाग ने पुराने गमलों और टूटी हुई चीजों को नए रूप में पेश किया। एक विशाल ‘ग्रीन वॉल’ लोगों के आकर्षण का केंद्र रही, ये पूरी तरह से रिसाइक्लिंग सामग्री से बनी थी। डहेलिया, इम्पेशन, जर्मेनियम, पिटुनिया, अफ्रीकन डेजी, जरबेरा, बिगोनिया, ड्वार्फ कार्नेशन, गजानिआ, फ्लॉक्स, मार्गेट डेजी और डॉग फ्लावर जैसे दुर्लभ और खूबसूरत फूलों ने हर किसी को आकर्षित किया। प्रकृति प्रेमियों ने पसंदीदा फूलों के साथ तस्वीरें खिंचवाईं और बागवानी के टिप्स भी हासिल किए। छात्राओं ने रंगोली सजाई।
विज्ञापन


नगर पालिका परिषद गोंडा द्वारा म्युनिसिपल वेस्ट (पुराने लोहे के पाइप, रेलिंग में लगने वाली रॉड, पुरानी सरिया, गाड़ी की क्लच प्लेटें, कनस्तर की चादर आदि) का उपयोग करते हुए सूरजमुखी का फूल बनाया। पानी के पुराने टैंकर व ट्री गार्ड की खराब जालियों से फ्लॉवर पॉट बनाया गया। सरिया व लोहे के पाइप से गमलों के लिए विभिन्न प्रकार के स्टैंड बनाए गए। साथ ही पुराने टायरों को रंगकर गमले के स्टैंड का रूप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन्हें मिला सम्मान
प्रथम स्थान: नगर पालिका गोंडा

द्वितीय स्थान: वन विभाग

तृतीय स्थान: कृषि विभाग

अतिविशिष्ट सम्मान: उद्यान विभाग


सामाजिक संस्थान श्रेणी

प्रथम स्थान: कृषि विज्ञान केंद्र
द्वितीय स्थान: शुक्ला बायोटेक

तृतीय स्थान: पानी संस्थान

सांत्वना सम्मान: अमित कुमार सिंह व हृदय राम यादव

शैक्षिक संस्थान श्रेणी

प्रथम स्थान: श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज गोंडा
द्वितीय स्थान: जगदंबा शरण सिंह एजुकेशनल इंस्टीट्यूट बेलसर

तृतीय स्थान: सरस्वती देवी नारी ज्ञानस्थली महिला डिग्री कॉलेज

सांत्वना पुरस्कार: श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज, राजकीय पॉलिटेक्निक, एससीपीएम फार्मेसी कॉलेज, एससीपीएम बायोमेट्रिक गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed