{"_id":"6345ac635f6072116f049d2b","slug":"arrest-police-gonda-gonda-news-lko6524126145","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपनों पर मेहरबान पुलिस, दो उपद्रवियों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपनों पर मेहरबान पुलिस, दो उपद्रवियों को किया गिरफ्तार
विज्ञापन
नवाबगंज (गोंडा)। पुलिस हिरासत में संविदा लाइनमैन देवनरायन यादव उर्फ देवा की हुई मौत के करीब एक माह बाद भी पुलिस आरोपी इंस्पेक्टर समेत अन्य पुलिस कर्मियों की गिरफ्तारी नहीं कर पाई है। मंगलवार को बवाल के दौरान पुलिस की गाड़ियों में हुई तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
15 सितंबर को देव नरायन यादव का शव को लाते समय कस्बे के कोल्ड स्टोर तिराहे के पास स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दी थी। ग्रामीण आरोपी पुलिस कर्मियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। इसी बीच कुछ लोगों ने पुलिस से हाथापाई करते हुए वाहनों में तोड़फोड़ की थी। मामले करनैलगंज के इंस्पेक्टर सुधीर कुमार सिंह ने बिजली विभाग के संविदा कर्मियों सहित 200 लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से उपद्रवियों के पहचान में जुटी थी।
इधर, मंगलवार को सुखराम निवासी हरिहरपुर और सीताराम निवासी लव्वाबीरपुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से उपद्रवियों की पहचान की जा रही है। करीब 40 लोगों की पहचान की जा चुकी है। पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी के सवाल पर उन्होंने कहा कि पुलिस काम कर रही है। (संवाद)