{"_id":"63e685ea0a653de87d05d06e","slug":"arrest-gonda-battreis-rail-engin-gonda-news-c-13-1-84097-2023-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोंडा: ट्रेन के इंजन से बैटरी चोरी करने वाले तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा: ट्रेन के इंजन से बैटरी चोरी करने वाले तीन गिरफ्तार
Fri, 10 Feb 2023 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 10 Feb 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
आरपीएफ टीम के साथ पकड़े गए तीन बैटरी चोर।
गोंडा। रेलवे सुरक्षा बल की टीम ने शुक्रवार को देर शाम 20 दिन पूर्व ट्रेन के इंजन से चोरी की गई पांच बैटरी के मामले का खुलासा किया है। आरपीएफ टीम ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
21 जनवरी को गोंडा रेलवे यार्ड में खड़ी लोको में से अज्ञात चोरों ने पांच बैटरी चुराई थी। प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र पाल सिंह व अपराध सूचना विभाग के प्रभारी निरीक्षक प्रणय कुमार ने बताया कि यार्ड के पूर्वी छोर पर एक पेड़ के नीचे संदिग्ध रूप से खड़े तीन व्यक्तियों को पूछताछ के लिए थाने पर लाया गया। उन्होंने स्वीकार किया कि इंजन में से पांच बैटरी चुराई थी।
उनकी पहचान काशीराम आवास कॉलोनी के मोनीष उर्फ मनीष, पूरेशिवा बख्तावर के अब्दुल जहीर और भटवलिया के संदीप शुक्ला के रूप में हुई। उनके पास से बरामद हुई बैटरी की कीमत 11 हजार 700 रुपये है।