{"_id":"65f9cfb61b90a58f39027558","slug":"angered-by-the-murder-of-a-colleague-teachers-did-not-check-their-copies-gonda-news-c-99-1-slko1019-107974-2024-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: साथी की हत्या से क्षुब्ध शिक्षकों ने नहीं जांची कापियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: साथी की हत्या से क्षुब्ध शिक्षकों ने नहीं जांची कापियां
Tue, 19 Mar 2024 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 19 Mar 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। राजकीय शिक्षक संघ व उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के नेतृत्व में मुजफ्फरनगर में शिक्षक की हत्या के विरोध में जिले के शिक्षकों ने बोर्ड परीक्षा के मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार कर रोष जताया।
नाराज शिक्षकों ने अपनी मांगों का एक ज्ञापन डीआईओएस को सौंपते हुए मृतक शिक्षक के परिजनों को 10 करोड़ रुपये मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की है।
मंगलवार को एमपीपी इंटर कॉलेज बोर्ड परीक्षा के मूल्यांकन केंद्र पर एकत्र हुए शिक्षकों ने मुजफ्फरनगर में मूल्यांकन केंद्र पर यूपी बोर्ड की परीक्षा की कॉपी जमा करने गए शिक्षक की उनके साथ मौजूद सिपाही द्वारा हत्या किए जाने को घोर निंदनीय बताया।
विज्ञापन
सभी ने आरोपी सिपाही को सेवा से बर्खास्त कर उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। इस अवसर पर धीरेंद्र चौधरी, रवि पटेल, अजय कुमार, सुरेश कुमार, अरविंद कुमार पांडेय, केदार नाथ तिवारी, अशोक कुमार गौतम व राहुल आदि मौजूद रहे।