फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   All India Kavi Sammelan

Gonda News: रोटी है तो दाल नहीं है, नया साल है...

Sun, 05 Jan 2025 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 05 Jan 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
All India Kavi Sammelan
गोंडा। शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज के चल रही खादी तथा ग्रामोद्योग प्रदर्शनी के समापन पर शनिवार रात अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन साहित्य भूषण कमलेश मौर्य सीतापुर की अध्यक्षता व रायबरेली के नीरज पांडेय के संचालन में हुआ। कवि मंजुल मयंक फीरोजाबाद ने गरीब की समस्याओं पर पढ़ा- कविराज बताओ खाना कब खाया जाए, अमीर को भूख लगने या गरीब को जब मिल जाए...।
विज्ञापन



साहित्य भूषण शिवाकांत मिश्र विद्रोही ने नए साल के परिप्रेक्ष्य में आम आदमी व गरीब मजलूम की पीड़ा को उठाते हुए कहा- रोटी है तो दाल नहीं है, कोई पुरसाहाल नहीं है, नया साल है...। ओज के सशक्त हस्ताक्षर अजय अंजुम औरैया ने पढ़ा- मेवाड़ विजय के रास्ते में खुद का तन रोड़ा बना दिया, चेतक योद्धा बन गया मुगलों को घोड़ा बना दिया...। लखनऊ की कवयित्री सोनी मिश्रा मानवीय भावों की तुलना नदी से करते हुए कहा- सिंधु की गहराई कोई माप नहीं सकता है, उसकी लहरों को कोई छाप नहीं सकता है। मैनपुरी के मनोज चौहान ने सेनानियों को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा- आजादी के हवन कुंड में आहुति दे दी प्राणों की, अर्जुन जैसे वीर को चिंता नहीं प्राणों की...।
विज्ञापन




हरियाणा के प्रीतम ने राष्ट्र प्रेम की अलख जताती अपनी कविता में कहा- एक दीया प्रेम का हृदय में जलाए रखना, वतन से स्नेह का सपना संजाेए रखना...। कवि सम्मेलन में उत्तराखंड के बादल, बिलासपुर छत्तीसगढ़ के राजेंद्र मौर्य, अयोध्या के दुर्गेश पांडेय, आजमगढ़ के कमलेश मौर्य व नीता सिंह, विनय अक्षत, परीक्षित तिवारी, एसबी सिंह झंझट की कविताएं भी श्रोताओं ने सराहीं। कार्यक्रम में डीएम नेहा शर्मा, सीडीओ अंकिता जैन, परियोजना निदेशक चंद्रशेखर ने कवि साहित्यकारों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed