फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Alert issued regarding Corona virus

कोरोना वायरस को लेकर जिले में अलर्ट जारी

Thu, 30 Jan 2020 10:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
Alert issued regarding Corona virus
गोंडा। चीन सहित अन्य पड़ोसी देशों में कोरोना वायरस से बड़ी संख्या में लोग इस वायरस की चपेट में आ चुके हैं। ऐसे में सूबे का स्वास्थ्य महकमा पूरी तरह सतर्क हो गया है। बुधवार को सीएमओ कार्यालय में भी कोरोना वायरस के मुद्दे पर चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों को चर्चा की गई। इस वायरस के रोकथाम एवं बचाव के लिए जनजागरूकता फैलाने का आदेश सीएमओ ने सभी को दिया है। सीएमओ डॉ. मधु गैरोला ने बताया कि कोरोना वायरस के लक्षण स्वाइन फ्लू जैसे हैं। इसके संक्रमण होने से नाक बहना, बुखार, जुकाम, सांस लेने में तकलीफ, सिर में तेज दर्द, निमोनिया, ब्रॉन्काइटिस और गले में खराश जैसी समस्याएं उत्पन्न होती हैं। उन्होंने सामान्य रोकथाम एवं बचाव के लिए आवश्यक सूचना जारी करते हुए करते हुए कहा कि बचाव ही इस वायरस का इलाज है।
विज्ञापन

जागरूक करें, कोई संदिग्ध मिले तो सूचित करें
सीएमओ ने अधिकारियों, डॉक्टरों एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मियों से लोगों में जागरूकता फ़ैलाने तथा संदिग्ध व्यक्तियों का समय से जांच व उपचार शुरू करने के साथ ही इसकी सूचना मुख्यालय पर ससमय प्रेषित करने के लिए निर्देशित किया। डॉ. विपिन यति ने कहा कि इस वायरस से डरने की जरूरत नहीं है। इसके बचाव से ही रोकथाम हो सकता है। इस मौके पर एसीएमओ डॉ. मलिक आलमगीर, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. देवराज चौधरी, सीएमएस जिला अस्पताल डॉ. अरुण लाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

ये बरतें सावधानी
डॉ. विपिन यति ने बताया कि पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहे। विटामिन-सी युक्त फल खाएं व साथ ही शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली खाद्य पदार्थों का प्रयोग करें। मांस-मछली व खुले बिकने वाले खाद्य सामग्री न खाएं, बाहर के खाने से परहेज करें। ताजा खाना पकाकर खाएं। कुछ भी खाने से पहले हाथ जरूर धुलें। बात करते समय, खांसते या छींकते समय मुंह पर मास्क लगाकर रखें या मुंह ढककर रखें। सार्वजनिक स्थल पर जाने से बचें। संदिग्ध व्यक्ति से हाथ मिलाने से बचें। हाथ से आंख, नाक और मुंह को सीधे न छुएं। इसके संक्रमण होने पर मनुष्य में बिल्कुल वैसे ही लक्षण मिलते हैं जैसे कि जुकाम के मरीजों में मिलते हैं। इन लक्षणों में नाक से पानी बहना, गले में खराश, खांसी, सिर दर्द, बुखार आदि प्रमुख हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed