{"_id":"691cc1563768e9c6500ef044","slug":"adverse-entry-to-ado-panchayat-for-not-submitting-report-gonda-news-c-100-1-gon1003-147410-2025-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: आख्या न देने पर एडीओ पंचायत को प्रतिकूल प्रविष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: आख्या न देने पर एडीओ पंचायत को प्रतिकूल प्रविष्टि
Wed, 19 Nov 2025 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 19 Nov 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
गोंडा। मुजेहना ब्लॉक के छजवा गांव में सामुदायिक शौचालय की सफाई के पैसे के भुगतान को लेकर आख्या न देना एडीओ पंचायत को भारी पड़ गया। सीडीओ अंकिता जैन ने गंभीरता से लेते हुए एडीओ पंचायत को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी की है।
सात नवंबर को छजवा निवासी सुंदरी देवी ने सीडीओ से शिकायत की थी। आरोप लगाया था कि ग्राम प्रधान के कहने पर शौचालय की सफाई कराई गई। ऐसे में भुगतान समेत अन्य बिंदुओं पर सीडीओ ने एडीओ पंचायत परमात्मादीन से रिपोर्ट तलब की। इसके बाद 11 नवंबर को दोनों पक्षों के साथ ही एडीओ पंचायत को भी कार्यालय बुलाया। एडीओ पंचायत मौके पर पहुंचे। मगर सीडीओ को अपनी आख्या नहीं दी।
इसे लापरवाही मानते हुए सीडीओ ने एडीओ पंचायत परमात्मादीन से जबाव-तलब किया तो संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। ऐसे में सीडीओ ने एडीओ पंचायत को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी की है। सीडीओ अंकिता जैन ने बताया कि जनसुनवाई में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।