{"_id":"6a7619bfd996a9f4380deaeb","slug":"ado-panchayats-transferred-across-four-blocks-gonda-news-c-100-1-gon1003-163796-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: चार ब्लॉकों में बदले गए एडीओ पंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: चार ब्लॉकों में बदले गए एडीओ पंचायत
Fri, 07 Aug 2026 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 07 Aug 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। पंचायती राज विभाग ने चार विकास खंडों में सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) के तबादले किए हैं। तीन विकास खंडों में नियमित तैनाती होने तक ग्राम पंचायत अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इसके अलावा सफाई व्यवस्था में लापरवाही मिलने पर कटरा बाजार ब्लॉक के एक सफाईकर्मी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
प्रभारी डीपीआरओ जीडी जैन के अनुसार मनोज कुमार गुप्ता को मुख्यालय से पंडरीकृपाल, राकेश कुमार श्रीवास्तव को परसपुर से हलधरमऊ, भूदेव सिंह को पंडरीकृपाल से झंझरी और राजेश कुमार वर्मा को हलधरमऊ से करनैलगंज स्थानांतरित किया गया है। मनोज कुमार गुप्ता मुख्यालय का कार्य भी पूर्ववत देखेंगे।
नियमित तैनाती तक संजय कुमार जायसवाल को छपिया, सत्येंद्र कुमार सिंह को परसपुर और शैलेंद्र कुमार मौर्य को इटियाथोक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।उधर, कटरा बाजार ब्लॉक के नदांवा गांव में तैनात सफाईकर्मी गोरखनाथ अवस्थी को ड्यूटी में लापरवाही और सफाई व्यवस्था प्रभावित होने की शिकायत पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। उन्हें एक सप्ताह के भीतर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा जिलाधिकारी के अनुमोदन के बाद 25 ग्राम सचिवों को विभिन्न विकास खंडों में क्लस्टर आवंटित किए गए हैं। यह व्यवस्था रुपईडीह, वजीरगंज, कटरा बाजार, मुजेहना, नवाबगंज, परसपुर, झंझरी, इटियाथोक, पंडरीकृपाल और तरबगंज ब्लॉकों में लागू की गई है।