फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Action will be taken if disposed of without investigation

Gonda News: बिना जांच के निस्तारण किया तो होगी कार्रवाई

Sat, 19 Aug 2023 10:56 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Aug 2023 10:56 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken if disposed of without investigation
करनैलगंज तहसील में जनसमस्याएं सुनतीं डीएम नेहा शर्मा, साथ में एसपी अंकित मित्तल। - संवाद
गोंडा। संपूर्ण समाधान दिवस में आयुक्त योगेश्वर राम मिश्र व डीआईजी अमरेंद्र प्रताप सिंह ने तरबगंज तहसील में जनसुनवाई की। आयुक्त ने कहा कि बिना जांच के किसी मामले का निस्तारण किया तो कार्रवाई होगी। वहीं जिलाधिकारी नेहा शर्मा व पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने जनसुनवाई की। डीएम ने निस्तारण की गुणवत्ता पर जोर दिया। करनैलगंज में कटराबाजार विधायक बावन सिंह भी शामिल हुए। आयुक्त ने निर्देश दिया कि अधिकारी शिकायतकर्ता से संवाद स्थापित कर उसको संतुष्ट करें। सभी अधिकारी वंचित शोषित वर्ग के व्यक्तियों की शिकायतों को प्राथमिकता पर सुनें।
विज्ञापन

मुख्य राजस्व अधिकारी महेश प्रकाश की अध्यक्षता में हुई जनसुनवाई में 41 मामले आए। मुकुंदपुर बेलसर निवासी रेखा ने मुख्यमंत्री आवास योजना का पैसा उसके खाते से किसी ने निकाल लिया है। कौंचिहा तरबगंज निवासी जमीला ने बताया कि पति की मौत हो चुकी है एवं भीख मांगकर गुजारा करती है। दबंगों ने पुस्तैनी आबादी की जमीन पर रखे उसके फूस के घर को उजाड़ दिया है।
विज्ञापन

कपिल देव दत्तनगर नबाबगंज निवासी ने बताया कि 2022 के दौरान बाढ़ मे हुए नुकसान की आपदा सहायता राशि अभी तक नहीं मिल सकी। एसडीएम भारत भार्गव, तहसीलदार डाॅ. पुष्कर मिश्रा, सीओ संजय तलवार सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। करनैलगंज में सर्वाधिक शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित भूमि विवादों की आईं। इसके अलावा विकासखंड हलधरमऊ की शिकायतें आईं। जिसमें कई ग्राम पंचायतों के लोगों ने आवास की सूची में नाम होने के बावजूद आवास न मिलने की शिकायतें की। जिस पर जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने बीडीओ हलधरमऊ को हिदायत देते हुए कहा कि ऐसी शिकायतें दोबारा नहीं आनी चाहिए, जो पात्र हैं उन्हें आवास मिलना चाहिए। नगर पालिका ईओ पर नकल न देने व नाम न दर्ज करने की शिकायत हुई। जिस पर डीएम ने उन्हें बुलाकर तत्काल नकल जारी करने और नाम दर्ज करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने जनसुनवाई के दौरान ऑफिस का काम भी निपटाते दिखे। इस बीच ग्राम करुवा निवासी शेष कुमार पांडे ने शिकायत किया कि उनका भाई विजय कुमार मूकबधिर है और उसकी समस्त संपत्ति को बैनामा गांव के एक व्यक्ति द्वारा करा लिया गया। जिस पर कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ।

उस मुकदमे में विवेचक द्वारा फाइनल लगा दिया गया। उसके पुनः विवेचना की मांग की गई। एसपी ने पुनः विवेचना कराने का आश्वासन दिया। इस बीच कटरा क्षेत्र के विधायक बावन सिंह समाधान दिवस में पहुंचे। उन्होंने भी जन शिकायतों को सुनकर जिलाधिकारी से निराकरण कराने का अनुरोध किया। मनकापुर में एडीएम सुरेश कुमार सोनी ने 103 व सदर में सीडीओ एम. अरुन्मोली ने 45 मामलों की सुनवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed