{"_id":"6a4a9c4fc568b3dd99035e54","slug":"achieve-targets-by-october-november-enhance-hostel-facilities-minister-of-state-gonda-news-c-100-1-gon1003-161688-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"अक्तूबर-नवंबर तक पूरा करें लक्ष्य, हॉस्टल में बढ़ाएं सुविधाएं : राज्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अक्तूबर-नवंबर तक पूरा करें लक्ष्य, हॉस्टल में बढ़ाएं सुविधाएं : राज्यमंत्री
Sun, 05 Jul 2026 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 05 Jul 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। विधानसभा चुनाव से पहले संभावित आचार संहिता को देखते हुए पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की सभी योजनाओं को अक्तूबर-नवंबर तक निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप ने रविवार को देवीपाटन मंडल की समीक्षा बैठक में अधिकारियों से समयबद्ध ढंग से कार्य पूरा करने को कहा। इसके बाद उन्होंने एलबीएस पीजी कॉलेज परिसर स्थित पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के हॉस्टल का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश भी दिए।
रविवार सुबह करीब 11 बजे राज्यमंत्री सर्किट हाउस पहुंचे, जहां जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों और अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने गोंडा, बहराइच, बलरामपुर और श्रावस्ती जिलों के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की योजनाओं की समीक्षा की।
जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी जयनाथ गुप्ता ने बताया कि बैठक में निशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण, शादी अनुदान और छात्रवृत्ति योजनाओं की प्रगति पर चर्चा हुई। राज्यमंत्री ने कहा कि अक्तूबर-नवंबर तक आचार संहिता लागू होने की संभावना है। ऐसे में विभागीय अधिकारी सभी योजनाओं के लक्ष्य समय रहते पूरे कर लें। चुनावी प्रक्रिया शुरू होने के बाद कार्यों के लिए सीमित समय मिलेगा, इसलिए किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी माधवी पांडेय ने बताया कि मंत्री ने विभागीय योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए विशेष शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए। बैठक में दोनों विभागों के उपनिदेशक हरीश कुमार और भूपेंद्र सिंह सहित चारों जिलों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
हॉस्टल में छात्रों ने उठाई बिजली-पानी की समस्या
समीक्षा बैठक के बाद राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप ने एलबीएस पीजी कॉलेज परिसर स्थित पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के हॉस्टल का निरीक्षण किया। इस दौरान छात्रों ने बिजली और पेयजल की समस्या से अवगत कराया। उनका कहना था कि बिजली कटौती के समय उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस पर राज्यमंत्री ने अधिकारियों को सीएसआर फंड से सोलर पैनल लगाने तथा पेयजल समेत अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी जयनाथ गुप्ता ने बताया कि जनप्रतिनिधियों के सहयोग से हॉस्टल की व्यवस्थाएं जल्द बेहतर कराई जाएंगी।