फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Accused of killing a married woman and hanging her

Gonda News: विवाहिता को मारकर फंदे पर लटकाने का आरोप

Tue, 02 May 2023 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 02 May 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
Accused of killing a married woman and hanging her
गोंडा। कटरा बाजार क्षेत्र के मंगरे पुरवा जयरामजोत में एक विवाहिता संदिग्ध हालात में फांसी के फंदे पर लटकी मिली। उसके पिता ने बेटी की हत्या कर शव फंदे से लटकाने का आरोप लगाते हुए पति समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


बहराइच के हुजूरपुर थाना क्षेत्र के खरगापुर गांव निवासी नौशाद ने बताया कि उसने अपनी बेटी जुबैदा उर्फ धन्नो (32) की शादी दस साल पहले गोंडा के थाना कटरा बाजार क्षेत्र के मंगरे पुरवा जयरामजोत गांव निवासी नियाज अहमद के बेटे कलऊ से की थी। शादी के कुछ दिनों बाद से ही मतभेद को लेकर ससुराल वाले आए दिन जुबैदा को पीटते थे। सुलह कराकर जुबैदा को ससुराल भेज दिया जाता था।
विज्ञापन

नौशाद के मुताबिक सोमवार शाम जुबैदा ने फोन करके कहा था कि उसे मायके ले चलें, कलऊ जान से मारने को कह रहा है। नौशाद ने बताया कि मंगलवार सुबह उसे सूचना मिली कि जुबैदा को ससुराल वालों ने मार डाला। जब वह बेटी की ससुराल पहुंचा तो उसका शव फंदे पर लटका मिला। नौशाद ने हत्या कर शव फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है। उसने पति कलऊ, ससुर नियाज अहमद, देवर अरबाज व सास रानी के खिलाफ दहेज हत्या व प्रताड़ना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया कि विवेचना कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed