फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Accused in young woman's murder shot in police encounter

Gonda News: युवती की हत्या के आरोपी को पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली

Fri, 03 Jul 2026 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 03 Jul 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Accused in young woman's murder shot in police encounter
पोर्टरगंज के पास मुठभेड़ में घायल‌ संजय को अस्पताल ले जाते पुलिस कर्मी। स्रोत पुलिस
गोंडा। नगर कोतवाली क्षेत्र के माधवपुर चकत्ता गांव में युवती की हत्या के मामले में नामजद आरोपी संजय गौतम शुक्रवार शाम पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। पुलिस के अनुसार, माधवपुर चकत्ता निवासी आरोपी संजय गौतम के दाहिने पैर में गोली लगी है। उसे पुलिस अभिरक्षा में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि पोर्टरगंज के पास पुलिस ने आरोपी संजय गौतम की घेराबंदी की तो उसने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया। उसके आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है। इससे पहले पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवती की गला दबाकर हत्या की पुष्टि हो चुकी थी। रिपोर्ट मिलने के बाद मृतका के भाई की तहरीर पर आरोपी संजय गौतम के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई थी।
विज्ञापन

गला दबाकर की गई थी हत्या
गोंडा। नगर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में खेत के पास गड्ढे में मिले 20 वर्षीय युवती के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट के अनुसार युवती की गला दबाकर हत्या की गई थी। पुलिस ने मृतका के भाई की तहरीर पर एक नामजद आरोपी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, युवती बृहस्पतिवार सुबह साढ़े सात बजे घर से शौच के लिए निकली थी। काफी देर तक नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। बाद में ग्रामीणों ने गांव के बाहर खेत के समीप एक गड्ढे में उसका शव पड़ा होने की सूचना दी। युवती के गले पर चोट के निशान भी मिले थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि के बाद मृतका के भाई की तहरीर पर संजय गौतम के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि आरोपी अक्सर उसकी बहन का पीछा करता था और कई बार रास्ते में रोकने का प्रयास भी कर चुका था। आरोप है कि उसी ने युवती की हत्या की है। जांच के दौरान पुलिस को युवती के घर से करीब 100 मीटर दूर एक मड़हे में आरोपी की बाइक खड़ी मिली। उसका मोबाइल फोन भी बंद बताया जा रहा है।

पोर्टरगंज के पास मुठभेड़ में घायल संजय को अस्पताल ले जाते पुलिस कर्मी। स्रोत पुलिस

पोर्टरगंज के पास मुठभेड़ में घायल संजय को अस्पताल ले जाते पुलिस कर्मी। स्रोत पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed