फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Accused attended Peace committee meeting

पीस कमेटी की बैठक में शामिल हुआ अभियुक्त

Wed, 07 Dec 2016 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 07 Dec 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
Accused attended Peace committee meeting
- फोटो : Bureau
जिस वांछित अभियुक्त की तलाश में पुलिस हाथ-पांव मारने का दावा करती रही वह बुधवार को धानेपुर थाने में आयोजित पीस पार्टी की बैठक में शामिल हुआ। उसे गिरफ्तार करने के बजाय पुलिसकर्मियों ने खूब आवभगत भी की।
विज्ञापन


मामले धानेपुर का है। थाना क्षेत्र में पिछले दिनों एक युवती के साथ उसके गांव के ही एक युवक ने दुराचार किया था। पीड़िता रिपोर्ट दर्ज कराने थाने गई तो ग्राम प्रधान के प्रतिनिधि ने दबाव बनाकर दुराचार के आरोपी से ही उसका निकाह करा दिया। मगर आरोपी निकाह के एक दिन बाद ही युवती को छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन


मामले में एसपी के आदेश पर धानेपुर पुलिस ने आरोपी जावेद के खिलाफ दुराचार की रिपोर्ट दर्ज की थी। जबकि जबरन निकाह कराने वाले ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शाहिद अली व दो अन्य के खिलाफ साजिश रचने की धारा में रिपोर्ट दर्ज हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट दर्ज होने के 15 दिन बीतने के बाद भी धानेपुर पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। जबकि पीड़िता आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने से लेकर एसपी ऑफिस के चक्कर काट रही है।

पुलिसकर्मी आरोपियों की सरगर्मी से तलाश करने का आश्वासन देकर उसे लौटा देते हैं। मगर बुधवार को पुलिस का झूठ बेनकाब हो गया। धानेपुर थाने में बुधवार को बारावफात के मद्देनजर पीस कमेटी की बैठक आयोजित हुई।


इसमें साजिश का आरोपी ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शाहिद अली पुलिस के सामने ही कुर्सी लगाकर बैठा रहा और उसे गिरफ्तार करने के बजाय पुलिसकर्मी आवभगत में जुटे रहे।  इस रवैये से पुलिस का चेहरा एक बार फिर बेनकाब हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed