{"_id":"6362aac404b8d3611d033aa0","slug":"accident-women-gonda-tempo-dead-gonda-news-lko655311294","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेंपो पलटने से महिला की मौत, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेंपो पलटने से महिला की मौत, छह घायल
विज्ञापन
नवाबगंज (गोंडा)। श्रद्धालुओं से भरी टेंपो पलटने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। घायलों को अयोध्या मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।
खरगूपुर थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी एक परिवार बुधवार को अयोध्या में मुंडन संस्कार कराने जा रहा था। परिक्रमा के कारण अयोध्या में बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक लगी है। सभी लोग कटरा शिवदयालगंज में एक टेंपो में सवार होकर अयोध्या जा रहे थे। टेढ़ी पुल के आगे एक ढाबा के सामने टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें सवार सभी लोग दब गए। सूचना पर पहुंची सरयू घाट पुलिस ने सभी घायलों को बाहर निकाला और पुलिस की गाड़ी से अयोध्या मेडिकल भेजा। जहां एक महिला को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
चौकी प्रभारी अभिषेक पांडेय ने बताया कि खरगूपुर बाजार निवासी रजनी (35) पत्नी राम कुमार को मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। शांती पत्नी राम चरन की हालत गंभीर बनी हुई है। बाकी पांच लोगों को मामूली चोटें आईं। उनका इलाज करके घर भेज दिया गया। हादसे के बाद चालक फरार हो गया।