{"_id":"66f6fa5b02ac25cfa50ba075","slug":"aadhaar-service-closed-for-25-days-one-thousand-tokens-distributed-gonda-news-c-100-1-gon1002-124528-2024-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: आधार सेवा 25 दिन से बंद, बांट दिए एक हजार टोकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: आधार सेवा 25 दिन से बंद, बांट दिए एक हजार टोकन
Sat, 28 Sep 2024 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sat, 28 Sep 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
गोंडा। जिले के डाकघरों में आधार कार्ड बनाने के दावों की हवा निकल रही है। धानेपुर डाकघर में बीते 25 दिनों से आधार सेवा बंद है। यहां एक हजार लोगों को टोकन बांटा जा चुका है, आधार कार्ड कब बनना शुरू होगा, इसका जवाब देने वाला कोई नहीं है।
डीएम नेहा शर्मा ने लोगों की सहूलियत के लिए जिले के आधार सेंटरों की सूची जारी की थी। जिनमें धानेपुर उप डाकघर का नाम भी शामिल था। लेकिन यह सेंटर तीन सप्ताह से बंद है। जबकि नए आधार कार्ड बनाए जाने व उनमें संशोधन करने के लिए 1000 आधार उपभोक्ताओं को टोकन बांटा जा चुका है। उपडाकपाल रामराज ने बताया कि आधार कार्ड बना रहे डाक सहायक अवधेश कुमार मिश्र का स्थानांतरण एक सितंबर को बलरामपुर हो गया। जिससे दो सितंबर से आधार बनाने का कार्य ठप है। इससे पहले 1000 लोगों को 20 सितंबर तक का टोकन भी बांटा जा चुका है। समस्या के समाधान के लिए अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। कर्मचारी आते ही आधार बनाने का कार्य पुनः शुरू कराया जाएगा।
वजीरगंज संवाद के अनुसार पोस्ट ऑफिस की मशीन हमेशा खराब रहती है। अगर किसी ने मशीन की खराबी का कारण पूछ लिया तो सही उत्तर भी नहीं मिलता। प्रस्तावित केंद्र इंडियन बैंक में आधार कार्ड बनाने को लेकर कोई जानकारी नहीं दी जा रही है। आधार कार्ड अपडेट कराने पहुंचे दिव्यांग राजेश कुमार ने बताया कि उन्हें मशीन खराब होने तथा जिले से अपडेट कराने का कहा गया। पोस्टमास्टर शशिकुमार ने बताया कि मशीन खराब है। सूचना जिले पर भेजी गई है।
विज्ञापन
बेलसर संवाद के अनुसार डाकघर बेलसर में शुक्रवार दोपहर दो बजे तक एक आधार कार्ड बनाया गया। डाकपाल शेखर सत्यार्थी अवकाश पर थे। डाक सहायक समरजीत ने बताया कि अकेले ही पूरे डाकघर की जिम्मेदारी देख रहा हूं।