फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   A police team will visit Ayodhya to attach the assets of the accused in the scam

Gonda News: घोटाले के आरोपियों की संपत्ति कुर्क करने अयोध्या जाएगी पुलिस टीम

Sat, 22 Aug 2026 11:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 22 Aug 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
A police team will visit Ayodhya to attach the assets of the accused in the scam
गोंडा। उत्तर प्रदेश स्टेट कोऑपरेटिव बैंक की गोंडा शाखा में 21.47 करोड़ रुपये के ऋण वितरण और खातों से धनराशि गबन के आरोपियों की संपत्ति कुर्क करने पुलिस टीम अयोध्या जाएगी। सीजेएम अमित कुमार सिंह ने आरोपियों के वाहन और अन्य संपत्तियों समेत 5.94 करोड़ रुपये की अपराध से अर्जित संपत्ति कुर्क करने के आदेश दिए थे। तभी से पुलिस इसकी तैयारी में जुटी है। कुर्की के बाद संपत्ति की नीलामी कराई जाएगी।
विज्ञापन


बैंक के सहायक महाप्रबंधक/मुख्य प्रबंधक भुवन चंद्र सती की ओर से नगर कोतवाली में दर्ज कराई गई प्राथमिकी की तफ्तीश करके पुलिस ने तत्कालीन शाखा प्रबंधक पवन कुमार पाल, उनके परिजनों समेत आठ आरोपियों के खिलाफ न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया था। इसके बाद उनकी संपत्ति कुर्क करने के लिए न्यायालय में प्रार्थनापत्र दिया। न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। सीओ सिटी योगेंद्र सिंह ने बताया कि संपत्तियों को कुर्क करने के लिए टीम बनाई गई है। कुर्की के लिए टीम अयोध्या भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed