फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   पीट-पीटकर युवक को मार डाला

पीट-पीटकर युवक को मार डाला

Mon, 04 Aug 2014 05:30 AM IST
Gonda
Gonda Updated Mon, 04 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
नवाबगंज/गोंडा। जमीन के विवाद को लेकर खड़ौवा गांव के पठान पुरवा में शनिवार देर रात कुछ लोगों ने एक युवक को लाठी से पीट-पीटकर मार डाला। युवक के पिता ने दंपती समेत चार लोगों के खिलाफ थाना नवाबगंज में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उधर, युवक की हत्या से गांव में तनाव है। गांव में सात थानों की पुलिस के साथ ही पीएसी तैनात की गई है। अधिकारी गांव में कैंप कर रहे हैं।
विज्ञापन

थाना नवाबगंज क्षेत्र के खड़ौवा गांव के मजरे पठान पुरवा निवासी भुल्लन ने बताया कि उन्होंने गांव के एक व्यक्ति से जमीन का बैनामा कराया था। भुल्लन के अनुसार उसी जमीन को गांव के मजरे लोनियनपुरवा निवासी विनोद सिंह उर्फ छेदी लेना चाहते थे। इसी को लेकर भुल्लन और विनोद सिंह में रंजिश चल रही थी। भुल्लन के मुताबिक उनका बेटा सद्दाम (19) मुंबई मेें रहता था। वह शनिवार देर रात मुंबई से लौटा। आरोप है कि तभी विनोद ने अपने परिवार वालों संग सद्दाम को पकड़ लिया और लाठी से पीट-पीट कर उसे मरणासन्न कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो सभी भाग निकले। इलाज के लिए फैजाबाद ले जाते समय रास्ते में सद्दाम ने दम तोड़ दिया। इससे पूरे गांव में तनाव हो गया। पुलिस ने किसी तरह स्थिति संभाली। गांव में एहतियातन सात थानों की पुलिस समेत एक प्लाटून पीएसी तैनात की गई है। भुल्लन ने थाना नवाबगंज में विनोद सिंह उर्फ छेदी, उसकी पत्नी दुर्गा देवी, बेटे वेदू सिंह व विनोद सिंह के चचेरे भाई रामकिशुन सिंह के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सूचना पर देर रात एसपी भी गांव पहुंचे। एसपी भारत सिंह ने बताया कि गांव में एहतियातन पुलिस व पीएसी लगाई गई है। स्थिति काबू में है। गांव में अपर जिलाधिकारी राकेश कुमार मालपाणि, अपर पुलिस अधीक्षक रवीन्द्र सिंह समेत कई अधिकारी कैंप कर रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed