फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   पुलिस सत्यापन के फेर में 500 शिक्षकों का फंसा अवशेष वेतन

पुलिस सत्यापन के फेर में 500 शिक्षकों का फंसा अवशेष वेतन

Sun, 14 Apr 2019 10:19 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2019 10:19 PM IST
विज्ञापन
पुलिस सत्यापन के फेर में 500 शिक्षकों का फंसा अवशेष वेतन

विज्ञापन
पुलिस सत्यापन के फेर में फंसा 500 शिक्षकों का वेतन

गोंडा। बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय स्कूलों में कार्यरत सहायक अध्यापकों के अवशेष वेतन भुगतान पर संकट बरकरार है। पुलिस सत्यापन होने के बाद ही भुगतान अब संभव होगा।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनिराम सिंह ने आदेश जारी कर पुलिस सत्यापन के लिए रिपोर्ट विभिन्न जनपदों को भेजी है। आपराधिक मामलों की जांच की रिपोर्ट मिलने के बाद ही विभाग निर्णय लेगा। इसके चलते करीब 500 शिक्षकों का बकाया वेतन फंसा हुआ है।
विज्ञापन


विभिन्न शिक्षक भर्तियों से स्कूलों में नियुक्त शिक्षकों के अवशेष वेतन बकाया है। चार करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान शिक्षकों का फंसा हुआ है इसके लिए विभाग ने अवशेष भुगतान की कार्रवाई भी शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच एक शिक्षक के खिलाफ मुकदमा होने और ड्यूटी पर रहने का मामला उजागर हुआ। इसके अलावा पूर्व में शासन से चरित्र सत्यापन के आदेश पर अमल न किए जाने की बात शासन के संज्ञान में आई।

शासन के कड़े रुख के बाद बीएसए ने पुलिस सत्यापन तक अवशेष वेतन का भुगतान न किए जाने का आदेश जारी कर दिया। इससे शिक्षक सकते में हैं उनके व्यक्तिगत कार्य प्रभावित हो गए हैं वहीं पुलिस सत्यापन में वक्त लग रहा है।

चुनाव के चलते पुलिस सत्यापन में रुचि नहीं ले रही है। शिक्षकों का कहना है कि बिना थाने गए सत्यापन लिखा ही नहीं जा रहा है। इससे अवशेष वेतन का भुगतान नहीं हो रहा है और कई शिक्षक गैर जनपद से हैं तो वे सत्यापन के लिए वहां उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं।


बेसिक शिक्षा विभाग में अवशेष वेतन का भुगतान आसान नहीं है। पहले तो भुगतान का आदेश कराने में कठिनाई होती है। आदेश होने के बाद भी बीआरसी से लेकर लेखाधिकारी के दफ्तर तक दौड़ लगाना पड़ता है फिर कहीं जाकर भुगतान हो पाता है। काफी शिक्षक हैं जो अवशेष वेतन की उम्मीद ही छोड़ चुके हैं।

अवशेष वेतन भुगतान की कार्रवाई की गई है। जो आदेश विभाग की ओर से होगा उसी के आधार पर भुगतान की कार्रवाई की जाएगी।
मनोज सिंह, वित्त एवं लेखाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed