{"_id":"5d8e43998ebc3e0148603c4f","slug":"9-lakh-cheated-from-the-chief-chemist-in-the-name-of-extortion-of-foreign-currency-gonda-news-lko4838756118","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेशी करेंसी छुड़ाने के नाम पर चीफ कैमिष्ट से 6 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेशी करेंसी छुड़ाने के नाम पर चीफ कैमिष्ट से 6 लाख की ठगी
विज्ञापन
मनकापुर (गोंडा)। चैटिंग के जरिए विदेशी करेंसी पार्सल छुड़ाने के नाम पर नौ लाख रुपये की ठगी के मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के विरुद्ध धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।
कोतवाली क्षेत्र के दतौली चीनी मिल में कार्यरत सीनियर डिवीजन चीफ केमिस्ट कृष्ण पाल ने पुलिस को दिये तहरीर में कहा है कि बीते 17 अगस्त को भारत मैट्री मनी पर अनिता सांजिथ नामक महिला के संपर्क में आया था। मोबाइल चैटिंग में हुई जान-पहचान का फायदा उठाते हुए उस महिला ने 25 अगस्त को उसके नाम से एक पार्सल भेजा। जिसकी जानकारी उनके ई-मेल पर एसएमएस व फोन से दी गई। उसके बाद मुंबई के कोरियर एजेंट का बार-बार फोन आने लगा कि पार्सल में विदेशी करेंसी है जिसे छुड़ाने के लिए पैसा लगेगा। कस्टम शुल्क अदायगी के लिए कोरियर एजेंट द्वारा बताए गए पांच बैंक खातों में भारतीय स्टेट बैंक दतौली शाखा से 8 लाख 89 हजार 20 रुपये ट्रांसफर कर दिया गया।
पीड़ित को जब एक महीना बीत जाने के बाद कुछ हासिल नहीं हुआ तो उक्त लोगों से फोन द्वारा संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन सभी फोन नंबर बंद मिले तब ठगी होने का एहसास हुआ। मामले मे पुलिस ने अनिता सांजिथ विन चेस्टर गार्डेन 67 रोज लेन मोसली हिल लिवरपूल एल 184 ईएयूके यूनाइटेड किंगडम(यूके), लाल मुअकमी चानमारी, यूको बैंक थयूमपुरी, लाल मुकामी इडियन बैंक, शिवा लिसाईन यूको बैंक साकेत महाराष्ट्र व कोरियर एजेंट के विरुद्ध जालसाजी, धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। वही प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।