{"_id":"5a26c63a4f1c1ba7668b8410","slug":"71512490554-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना लदी बैलगाड़ी की चपेट में आने से टूटा समपार फाटक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना लदी बैलगाड़ी की चपेट में आने से टूटा समपार फाटक
Updated Tue, 05 Dec 2017 09:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गन्ना लदी बैलगाड़ी की टक्कर से टूटा समपार फाटक
बभनान (गोंडा)। गोरखपुर-गोंडा रेल प्रखंड पर स्थित बभनान रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर पर स्थित समपार फाटक 222 ए बैलगाड़ी में फंसकर टूट गया। गेटमैन द्वारा इसकी सूचना स्टेशन मास्टर बभनान को दी गई। इस बीच गोंडा से गोरखपुर की तरफ जा रही मालगाड़ी को बभनान रेलवे स्टेशन पर खड़ी कर दिया गया।
वहीं बभनान गौरा चौकी सड़क मार्ग पर यातायात ठप हो गया । मंगलवार की देर शाम 5:12 पर बभनान रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर पर स्थित समपार फाटक संख्या 222 ए पर तैनात गेटमैन विवेक कुमार रेलवे फाटक बंद कर रहे थे।
इसी बीच गौरा चौकी की तरफ से आ रही गन्ना लदी बैलगाड़ी के चपेट मे आने से उत्तरी समपार फाटक टूट गया। इसकी सूचना गेटमैन द्वारा स्टेशन मास्टर व आरपीएफ बभनान को दिया गया। मौके पर पहुंची आरपीएफ ने बैलगाड़ी समेत चालक को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
इस बीच बभनान रेलवे स्टेशन पर गोंडा से गोरखपुर की ओर जा मालगाड़ी को बभनान रेलवे स्टेशन पर रोक लिया गया। गेट को रेलवे ट्रैक से किनारे किया गया। इसके बाद मालगाड़ी को 5:35 पर गोरखपुर की ओर कासन पर रवाना किया गया।
गेटमैन विवेक कुमार ने बताया कि विभागीय इंजीनियर के आने पर गेट का मरम्मत कार्य शुरू कर दिया जाएगा। समाचार भेजे जाने तक बभनान गौरा चौकी मार्ग पर यातायात अवरुद्ध था।