{"_id":"5b0d91df4f1c1bf16e8b5347","slug":"61527615967-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोंडा के 396 कान्सटेबल के हेड कान्सटेबल बनने का रास्ता साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा के 396 कान्सटेबल के हेड कान्सटेबल बनने का रास्ता साफ
Updated Tue, 29 May 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
396 सिपाहियों के हेड कांसटेबल बनने का रास्ता साफ
गोंडा। पुलिस महकमे में गोंडा के 396 सिपाहियों के हेड कांसटेबल बनने का रास्ता साफ हो गया है। सिपाहियों की सेवा पुस्तिका की जांच के बाद पुलिस अधीक्षक ने 396 सिपाहियों की सूची आईजी जोन गोरखपुर को भेज दी है। अब जोन कमेटी के निर्णय के बाद उसे पुलिस मुख्यालय इलाहाबाद भेजा जाएगा।
पुलिस महकमे ने वर्ष 1987 से वर्ष 2005 के मध्य सेवा में आए सिपाहियों को हेड कांसटेबल के पद पर प्रोन्नति करने का निर्णय लिया है। जिले के पुलिस महकमे में ऐसे 396 कांसटेबल है।
जिन्हें प्रोन्नति देने का फैसला किया गया है। इनमें ऐसे सिपाहियों को शामिल किया गया है। जिनका चरित्र साफ-सुथरा है। एक-एक सिपाही की सेवा पुस्तिका की जांच के बाद इनकी सूची आईजी जोन गोरखपुर को भेजी गई है।
विज्ञापन
वहां जोन कमेटी इनके प्रमोशन पर निर्णय लेने के बाद प्रोन्नति के लिए पुलिस मुख्यालय इलाहाबाद इनके नाम भेजेगी। इसके बाद 396 सिपाही हेड कांसटेबल बनाए जाएंगे।
सराहनीय कार्य करने वाले कान्सटेबल को मिलेगी प्राथमिकता
पुलिस महकमे में सराहनीय कार्य करने वाले सिपाही को प्रोन्नति में प्राथमिकता दी जाएगी। इसमें मुठभेड़ के दौरान अपराधी पकड़ने वाले, ब्लाइंड केस को खोलने, बड़ी वारदात का खुलासा करने समेत सराहनीय कार्य करने पर पुलिस अधिकारियों से रिवार्ड पाने वाले सिपाही को प्राथमिकता दी जाएगी।
-प्रोन्नति की दौड़ में शामिल 396 सिपाहियों की सूची आईजी जोन को भेज दी गई ह्रै। अब जोन कमेटी के निर्णय के बाद उसे प्रोन्नति के लिए पुलिस मुख्यालय भेजा जाएगा। इसके बाद इन सिपाहियों को प्रोन्नति मिल सकेगी।
लल्लन सिंह, पुलिस अधीक्षक गोंडा