Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   SP is a curse; it brings devastation when it comes to power: Yogi

सपा श्राप, सत्ता में आने पर लाती है तबाही : योगी

Mon, 02 Nov 2026 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 02 Nov 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
SP is a curse; it brings devastation when it comes to power: Yogi
कार्यक्रम को संबो​धित करते मुख्यमंत्री। संवाद
मसकनवा (गोंडा)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए उसे उत्तर प्रदेश के लिए श्राप बताया। उन्होंने कहा कि सपा जब-जब सत्ता में आई, प्रदेश में तबाही लेकर आई। पहले दंगे और कर्फ्यू आम बात थी। त्योहारों से पहले लोगों को अपनी सुरक्षा की चिंता सताने लगती थी, जबकि आज प्रदेश दंगा और कर्फ्यू मुक्त है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सोमवार को छपिया विकासखंड के तेजपुर स्थित सिंगारघाट में गौरा और मनकापुर विधानसभा क्षेत्र की 520 करोड़ रुपये की 69 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास के बाद जनसभा को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने दो नवंबर 1990 को अयोध्या में रामजन्मभूमि आंदोलन के दौरान कारसेवकों पर हुई गोलीबारी का जिक्र करते हुए तत्कालीन सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि उस समय रामभक्तों पर गोलियां चलाई गईं, जबकि आज रामभक्तों पर फूल बरसाए जा रहे हैं और अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हुआ है। उन्होंने कहा कि पहले दुर्गापूजा के पंडाल लगाने और धार्मिक आयोजनों को लेकर विवाद होते थे। देवीपाटन मंडल में दुर्गापूजा की अनुमति तक नहीं मिलती थी और कांवड़ यात्रा रोकने की कोशिश की जाती थी। अब नवरात्र और कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो रही है।
विज्ञापन

कानून-व्यवस्था और रोजगार को गिनाया उपलब्धि
योगी ने कहा कि पहले दंगा करने वालों को सत्ता का संरक्षण मिलता था लेकिन अब कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों के लिए जेल या जहन्नुम के अलावा कोई जगह नहीं है। मजबूत कानून-व्यवस्था से प्रदेश में निवेश का माहौल बना है। उन्होंने कहा कि माफिया के खिलाफ कार्रवाई की गई है और गरीबों को इलाज के लिए भटकना नहीं पड़ता। आयुष्मान कार्ड के साथ मुख्यमंत्री राहत कोष से भी उपचार के लिए सहायता दी जा रही है। मुख्यमंत्री ने युवाओं को रोजगार देने के लिए उठाए गए कदमों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव से कहा था कि अगले छह महीने में एक लाख युवाओं को नौकरी देंगे। अब तक 12 से 15 हजार लोगों को नियुक्ति पत्र दिए जा चुके हैं। साढ़े चार हजार उपनिरीक्षकों, 45 हजार पुलिस आरक्षियों और 42 हजार होमगार्ड को नियुक्ति पत्र देने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। शिक्षकों सहित अन्य विभागों में भी भर्ती की जाएगी। उन्होंने दावा किया कि सरकार ने उत्तर प्रदेश को बीमारू राज्य की स्थिति से बाहर निकाला है। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह, जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी, गौरा विधायक प्रभात वर्मा, मनकापुर विधायक रमापति शास्त्री, करनैलगंज विधायक अजय कुमार सिंह, तरबगंज विधायक प्रेमनरायन पांडेय, मेहनौन विधायक विनय कुमार द्विवेदी, एमएलसी अवधेश कुमार सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed