फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   बिलिंग कंपनियों को लताड़, अधूरे काम पर एफआईआर के आदेश

बिलिंग कंपनियों को लताड़, अधूरे काम पर एफआईआर के आदेश

Wed, 08 Nov 2017 11:34 PM IST
Updated Wed, 08 Nov 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
बिलिंग कंपनियों को लताड़, अधूरे काम पर एफआईआर के आदेश
गोंडा-बलरामपुर के विकास कार्यों की डायरेक्टर ने की समीक्षा
विज्ञापन


गोंडा। बुधवार को गोंडा आए पावर कॉर्पोरेशन के डायरेक्टर टेक्निकल (निदेशक तकनीकी) ने गोंडा-बलरामपुर में चल रहे विद्युतीकरण कार्यों के साथ ही ऑनलाइन बिलिंग व राजस्व वसूली की समीक्षा की।

समीक्षा के दौरान डायरेक्टर का सबसे ज्यादा ध्यान राजस्व वसूली और बिजली की आनलाइन बिलिंग पर रहा। जिसे लेकर उन्होंने बिलिंग कंपनियों को लताड़ लगाते हुए इसमें सुधार व विद्युतीकरण के अधूरे व मानक विहीन कार्य पर एफआईआर दर्ज कराए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


समीक्षा बैठक में डायरेक्टर टेक्निकल अजीत कुमार सिंह ने गोंडा-बलरामपुर जनपदों में अवर अभियंताओं को बिजली बिल वसूली के लिए बकाएदार उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटते हुए नए कनेक्शन के लिए कैंप लगाने व 135 बी के तहत एफआईआर कराए जाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहरी क्षेत्र में खराब बिलिंग के लिए पुष्पांजलि डिजिटल व ग्रामीण बिलिंग के लिए आर्यन व एसएमएम इंफ्राटेक कंपनियों को चेतावनी जारी करते हुए अपेक्षित सुधार के निर्देश दिए। वहीं कार्यदायी संस्थाओं से प्राप्त डिफेक्टिव मीटर बदलवाने के लिए निर्देशित किया।

गोंडा में चल रही डीडीयूजी योजना व समाज कल्याण के कार्यों की समीक्षा करते हुए डायरेक्टर ने समाज कल्याण को 65 व आईएलएंड एफएस को 150 मजरों का लक्ष्य दिया।

जबकि 12वीं योजना की धीमी प्रगति के लिए सिद्धी इंटर प्राइजेज को चेतावनी पत्र जारी किया गया।

कार्यदायी संस्था एटूजेड की ओर से जिले में 5 बिजली घर बनाए जा रहे हैं, जिनका काम जनवरी से पहले-पहले पूरा करने का निर्देश दिया गया है।

मीटर लगाने वाली संस्था लैंडिस गियर की धीमी प्रगति पर नाराजगी जाहिर करते हुए डायरेक्टर ने अपेक्षित सुधार के निर्देश दिए। वहीं, कनेक्टेड-अनकनेक्टेड मजरों के विद्युतीकरण का काम कर रही पेस पावर कंपनी को अपेक्षित सुधार लाने की हिदायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed