फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   600 women will get the gift of self-employment

Gonda News: 600 महिलाओं को मिलेगी स्वरोजगार की सौगात

Thu, 17 Jul 2025 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 17 Jul 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
600 women will get the gift of self-employment
उपायुक्त उद्योग कार्यालय में साक्षात्कार लेते उपायुक्त बाबूराम। -संवाद
गोंडा। जिले के दूरदराज के इलाकों में रहने वाली महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी चल रही है। उन्हें स्वरोजगार के लिए सिलाई के प्रशिक्षण के साथ ही सिलाई मशीन व टूल किट दी जाएगी। योजना के तहत आवेदन करने वाली महिलाओं का साक्षात्कार शुरू हो गया है। 19 जुलाई तक प्रतिदिन साक्षात्कार होगा।
विज्ञापन

पीएम विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र के माध्यम से जिले में 600 महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए चयन किया जाना है। चयनित महिलाओं को 10 दिन का विशेष प्रशिक्षण देकर सिलाई में दक्ष बनाया जाएगा। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद काम शुरू करने के लिए सिलाई मशीन, टूल किट और चार हजार रुपये भत्ता दिया जाएगा। इतना ही नहीं काम शुरू करने के लिए अगर जरूरत पड़ती है तो संबंधित को प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत ऋण भी मुहैया कराया जा सकता है। वहीं, सिलाई के लिए विशेष अवसरों पर काम लिया जा सकेगा।
विज्ञापन

उपायुक्त बाबूराम यादव ने बताया कि योजना के तहत 1,276 आवेदन आए हैं। जिनमें से 600 महिलाओं का चयन किया जाएगा। प्रतिदिन 400 महिलाओं का साक्षात्कार करने का लक्ष्य है। 19 जुलाई तक नियमित साक्षात्कार चलेगा। चयनित महिलाओं को मास्टर ट्रेनर कपड़ों की कटिंग और सिलाई के गुर सिखाएंगे। अधिकारी उन्हें मार्केटिंग समेत अहम पहलुओं की जानकारी देंगे। प्रशिक्षित महिलाओं को स्वरोजगार के जरिए आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करने की तैयारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed