{"_id":"682f682465344225040ae40c","slug":"58-women-took-over-the-post-of-operator-gonda-news-c-100-1-slko1026-138124-2025-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: 58 महिलाओं ने संभाला परिचालक का पद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: 58 महिलाओं ने संभाला परिचालक का पद
Thu, 22 May 2025 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 22 May 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। रोडवेज में संविदा महिला परिचालक पद पर बृहस्पतिवार को 58 महिलाओं की जॉइनिंग कराई गई। परिचालक पद पर महिलाओं की भर्ती होने से बसों से सफर करने वाली महिलाओं को सुरक्षित सफर का अहसास भी होगा।
क्षेत्रीय प्रबंधक देवीपाटन अरविंद कुमार ने बताया कि संविदा महिला परिचालक पद के लिए 163 आवेदन आए थे। खामियों के कारण 105 आवेदन निरस्त कर दिए। 58 आवेदन स्वीकार करते हुए उनकी भर्ती की गई।
गोंडा, बलरामपुर, बहराइच व रुपईडीहा डिपो में जाॅइनिंग महिला परिचालकों की जॉइनिंग कराई गई है। महिला परिचालकों को गृह जनपद में तैनाती दी गई है। महिला परिचालकों को लोकल रूटों पर चलने वाली बसों के परिचालकों के साथ लगाकर सात दिन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। टिकट बनाने से लेकर यात्रियों से सौम्य व्यवहार का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद रूटों पर संचालन में लगाया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान इन्हें प्रत्येक दिन 300 किलाेमीटर का सफर करना होगा।