फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   55,000 swindled by posing as a Review Officer

Gonda News: फर्जी समीक्षा अधिकारी बन 55 हजार ठगे

Tue, 21 Jul 2026 10:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 21 Jul 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
55,000 swindled by posing as a Review Officer
गोंडा। हाईकोर्ट में विचाराधीन मुकदमे को अपने पक्ष में निस्तारित कराने और मुआवजा दिलाने का झांसा देकर 55 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। एसपी के आदेश पर नगर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र के पटेल नगर निवासी परमानंद गुप्ता ने तहरीर में बताया कि उनका मुकदमा हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ में विचाराधीन है। करीब एक वर्ष पहले आजाद नगर कॉलोनी निवासी श्रीधर त्रिपाठी उनसे मिला और खुद को हाईकोर्ट का समीक्षा अधिकारी बताते हुए मुकदमे में जल्द उनके पक्ष में आदेश कराने तथा मुआवजा दिलाने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

आरोप है कि आरोपी ने कोर्ट फीस के नाम पर दो बार 10-10 हजार रुपये, अधिवक्ता की फीस के लिए 10 हजार रुपये और व्यक्तिगत आवश्यकता बताकर 25 हजार रुपये उधार लिए। इस तरह कुल 55 हजार रुपये ले लिए। पीड़ित का आरोप है कि 15 अक्तूबर 2024 को आरोपी ने एक चिट्ठी भी दी, जो बाद में संदिग्ध प्रतीत हुई। इसके बाद 16 जुलाई 2025 को आरएमएस के माध्यम से मुआवजे की धनराशि आने का दावा करते हुए बैंक खाते की जानकारी भी ले ली, लेकिन कोई रकम नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित के अनुसार पिछले करीब एक माह से आरोपी फोन भी नहीं उठा रहा है। नगर कोतवाल विंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि एसपी के आदेश पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed