{"_id":"65ff2e51e78bc8a78009aa34","slug":"49-ambulances-will-remain-alert-gonda-news-c-100-1-gon1001-114792-2024-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: इमरजेंसी में छह डॉक्टरों की ड्यूटी, अलर्ट रहेंगी 49 एंबुलेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: इमरजेंसी में छह डॉक्टरों की ड्यूटी, अलर्ट रहेंगी 49 एंबुलेंस
Sun, 24 Mar 2024 01:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 24 Mar 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
गोंडा। होली के मद्देनजर राजकीय मेडिकल कॉलेज से लेकर सीएचसी तक बेड रिजर्व किए गए हैं। इमरजेंसी में छह डॉक्टरों की ड्यूटी तय कर दी गई है। बाकी डॉक्टर ऑन कॉल बुलाए जाएंगे। सभी अस्पतालों में इमरजेंसी नंबर जारी किए गए हैं। जिले के दस दुर्घटना वाले क्षेत्रों को हॉटस्पॉट के रूप में चिह्नित किया गया है, वहां दो दिनों तक 49 एंबुलेंस खड़ी रहेगी। 108 की 39 व 102 की 40 एंबुलेंस भ्रमणशील रहेंगी।
महाराजा देवीबख्श सिंह चिकित्सा महाविद्यालय के इमरजेंसी व ट्राॅमा वार्ड में 20 बेड रिजर्व किए गए हैं। इमरजेंसी में रविवार को सुबह आठ बजे से दो बजे तक डॉ. अनवर जमाली व डॉ. आलमशेर खान की ड्यूटी लगाई गई है। दोपहर दो बजे से रात नौ बजे तक डॉ. मुद्दसिर व डॉ. रिजवान तैनात रहेंगे। रात नौ बजे से अगली सुबह आठ बजे तक डॉ. गुलाम मैनुद्दीन चिश्ती व डॉ. कलीमुल्लाह की ड्यूटी लगाई गई है। सोमवार को भी छह डॉक्टर तैनात रहेंगे। सभी सीएचसी पर भी पांच-पांच बेड आरक्षित किए गए हैं।
इमरजेंसी में इन नंबर पर करें कॉल -
- मुख्य चिकित्साधिकारी : 8005192659
- मेडिकल कॉलेज के उप प्राचार्य : 9454651785
- सीएमएस मेडिकल कॉलेज : 8005192753
- मेडिकल कॉलेज के हॉस्पिटल प्रबंधक : 700475109
आंख में एलर्जी, इन्फेक्शन वअल्सर का खतरा
राजकीय मेडिकल कॉलेज के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. आयुषी सरदाना ने बताया कि रंगों के इस पर्व में आंखों का ख्याल रखना बहुत जरूरी है। रंगों में केमिकल का मिश्रण ज्यादा पाया जाता है। इनके इस्तेमाल करने से आंख में एलर्जी, इन्फेक्शन एवं अल्सर हो सकता है। रंग गिरते ही तत्काल आंखों को पानी से धोना चाहिए। हर्बल रंगों के इस्तेमाल से आंख सुरक्षित रहेगी।