फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   4.69 lakh voters excluded from the provisional list

Gonda News: अनंतिम सूची से बाहर हुए 4.69 लाख वोटर

Tue, 06 Jan 2026 11:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 06 Jan 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
4.69 lakh voters excluded from the provisional list
कलेक्ट्रेट में एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के पदा​धिकारियों को जानकारी देतीं डीएम प्रियंका निर
गोंडा। जिले में लोकसभा व विधानसभा की मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद मंगलवार को 20.82 लाख मतदाताओं की अनंतिम सूची जारी कर दी गई। इसमें 11.45 लाख पुरुष, 9.36 लाख महिला और 49 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। एलबीएस पीजी कॉलेज में मंगलवार को डीएम ने मतदाताओं के नाम हटाने, शामिल करने व संशोधन के लिए मतदाता पंजीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन


डीएम प्रियंका निरंजन ने बताया कि बीते 28 अक्तूबर 2025 को जिले के मेहनौन, गोंडा सदर, कटरा बाजार, करनैलगंज, तरबगंज, मनकापुर और गौरा विधानसभा क्षेत्र में महिला, पुरुष व थर्ड जेंडर को मिलाकर कुल 25.52 लाख मतदाता पंजीकृत थे। एसआईआर के बाद छह जनवरी को जारी की गई कच्ची सूची में महिला, पुरुष व थर्ड जेंडर को मिलाकर 20.82 लाख मतदाताओं का नाम प्रकाशित किया गया। मृत्यु, अनुपस्थिति, स्थानांतरित समेत अन्य कारणों से 4.69 लाख मतदाताओं के नाम सूची से बाहर किए गए हैं।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि अगर कोई पात्र मतदाता कच्ची सूची में छूट गया है या फिर एक जनवरी 2026 को 18 वर्ष की न्यूनतम आयु पूरी कर चुका है तो वह अब छह फरवरी तक फॉर्म-6 भरकर जमा कर सकता है। मृतक, स्थानांतरित और डुप्लीकेट नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 और अशुद्धियों को दूर करने के लिए फॉर्म-8 भरा जाएगा। बीएलओ दावे व आपत्तियों की जांच करके पात्रों का नाम सूची में जोड़ेंगे। अपात्रों को सूची से हटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये है मतदाताओं की स्थिति
विधानसभा- पहले-अब



मेहनौन-3,81,396-3,18,396

गोंडा-3,63,259-2,62,697



कटरा बाजार-4,10,271-3,48,832

करनैलगंज-3,44,478-2,87,849



तरबगंज-3,81,453-3,19,634

मनकापुर-3,36,968-2,73,854



गौरा-3,34,182-2,71,108

(आंकड़ा स्रोत- निर्वाचन कार्यालय)



इतने मतदाताओं के कटे नाम



पुरुष-2,12,953

महिला-2,56,661



थर्ड जेंडर- 23

कुल- 4,69,637



ऐसे भर सकते हैं फॉर्म

कच्ची मतदाता सूची में नाम न होने पर संबंधित फॉर्म भरकर बूथ लेवल अधिकारी, मतदाता पंजीकरण केंद्र, संबंधित तहसील और जिला निर्वाचन कार्यालय में जमा कर सकते हैं। इसके साथ ही ईसीआईएनईटी मोबाइल एप और निर्वाचन आयोग की अधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

1.54 लाख अनमैप मतदाताओं को जारी होगा नोटिस
1.54 लाख मतदाता ऐसे चिह्नित किए गए हैं, जिनकी 2003 के एसआईआर की जानकारी नहीं मिल सकी है। इन्हें निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण व सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नोटिस जारी करेंगे। साथ ही उनके आधार समेत 13 दस्तावेज में से कोई एक मांगा जाएगा। जिसे देने के बाद उनका नाम भी एसआईआर की सूची में शामिल किया जाएगा। डीएम प्रियंका निरंजन ने बताया कि बूथवार अधिकारियों की तैनाती कर दी गई। सभी कार्यालयों में मतदाता सूची चस्पा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed