{"_id":"5eece3d78ebc3e4330113713","slug":"4-more-corona-positives-were-found-in-the-district-gonda-news-lko526766123","type":"story","status":"publish","title_hn":"4 more corona positives were found in the district","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
4 more corona positives were found in the district
विज्ञापन
गोंडा। शुक्रवार शाम आई रिपोर्ट में जिले में चार और कोरोना पॉजिटिव केस की पुष्टि हुई है। इसमें दो मामले नगर क्षेत्र से मिले और दो ग्रामीण क्षेत्र से सामने आये हैं। नगर क्षेत्र में एक कोरोना संक्रमित पोर्टरगंज का मिला है। बता दें कि यहां पहले भी एक कोरोना संक्रमित सामने आ चुका है। वहीं दो प्रवासियों में कोरोना की पुष्टि हुई है। एक मरीज वजीरगंज ब्लॉक तथा एक व्यक्ति धानेपुर मुजेहना ब्लॉक का रहने वाला है। सीएमओ डॉ. मधु गैरोला ने बताया कि सभी को कोविड लेवल-1 अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं शहर के साहबगंज मोहल्ले में कोरोना से संक्रमित नामी व्यापारी के की मौत और उसके बाद उसके साथ के लोगों के लगातार कोरोना संक्रमित पाये जाने पर स्वास्थ्य विभाग के होश उड़ गये। गुरूवार देर शाम आई रिपोर्ट में जिले में तीन लोग कोरोना संक्रमित पाये गये थे। इसमें से दो लोग मृतक व्यापारी के घर और दुकान पर काम करते थे। ऐसे में कोरोना के संक्रमण का खतरा गहरा गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर एहतियात बरतते हुए मृतक व्यापारी के संपर्क में आये 40 लोगों का सैंपल लिया गया है।
बता दें कि गुरुवार की रिपोर्ट में व्यापारी का अकाउंटेंट और एक नौकर भी कोरोना संक्रमित पाया गया। अकाउंटेंट रानीबाजार और नौकरानी शहर से सटे पंडरीकृपाल ब्लॉक के संदेशवा गांव का रहने वाला है। वह व्यापारी के यहां काम करता था। शुक्रवार को व्यापारी के परिजनों से पूछताछ के बाद जो लोग भी व्यापारी से सीधे संपर्क में आये थे, उनकी सेंपलिंग की गई है। आशंका जताई जा रही है कि अभी ये आंकड़ा बढ़ सकता है। सभी परिजनों को घर में ही क्वारंटीन रखा गया है। बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य टीम की कांटेक्ट ट्रेसिंग में अब तक कुल 40 लोग संपर्क में आये थे।
कोरोना संक्रमितों के परिवारीजनों को भी क्वारंटीन किया
व्यापारी के संपर्क में आने वाले घर से बाहर के तीन लोग अब तक कोरोना संक्रमित पाये गये हैं। इनमें दो पुरुष और एक महिला है। महिला मुजेहना की रहने वाली है और रानीबाजार में रहकर काम करती थी। बताया जा रहा है कि वह कई अन्य घरों में जाया करती थीं। वहीं अकाउंटेंट और नौकर के परिजनों को भी घर में ही क्वारंटीन रहने को कहा गया है।
विज्ञापन
व्यापारी के बेटे की रिपोर्ट निगेटिव
व्यापारी का बेटा जो कि लखनऊ के कोविड अस्पताल में भर्ती था। उसकी रिपोर्ट निगेटिव आ गई है। वहीं सभी परिजनों और व्यापारी के सीधे संपर्क में आने वालों की सैंपलिंग कराई गई है। अभी और पड़ताल की जा रही है। अगर कुछ लोग और भी ऐसे हैं जो कि संपर्क में आये हैं उनकी सैंपलिंग कराई जायेगी। अब तक 40 लोगों की सैंपलिंग हो चुकी है। -डॉ. मधु गैरोला, सीएमओ