फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   33 women became mothers on Mother's Day

Gonda News: मदर्स-डे पर मां बन निहाल 33 महिलाएं हुईं

Mon, 13 May 2024 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 13 May 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
33 women became mothers on Mother's Day
गोंडा। जिलेभर में रविवार को मदर्स डे की धूम रही। वहीं, मदर्स डे पर मां बनने का अवसर मिलने पर खुशियां दोगुनी हो गईं। जिला महिला अस्पताल में रविवार देर रात तक 33 महिलाओं का प्रसव हुआ।
विज्ञापन

कई महिलाओं ने एक दिन पहले ऑपरेशन कराकर मदर्स डे पर प्रसव कराया। वैसे तो रविवार को सिर्फ इमरजेंसी केस में ही दो-चार ऑपरेशन होते हैं लेकिन मदर्स डे पर देर रात तक ऑपरेशन हुए और 12 महिलाओं का प्रसव कराया गया। नर्सिंग इंचार्ज मालती ने बताया कि 21 सामान्य प्रसव तथा 12 महिलाओं का ऑपरेशन से प्रसव हुआ। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. एस. कुमार ने बताया कि मदर्स डे पर प्रसव कराने के लिए होड़ मची रही। जिन महिलाओं का सोमवार को ऑपरेशन होना था, उन्होंने भी रविवार को ही करा लिया। वार्ड में खूब मिठाई बांटी गई।
विज्ञापन


महादेवा कला निवासी सीता देवी ने बताया कि डॉक्टर ने 14 तारीख की डेट निर्धारित की थी लेकिन मातृ दिवस के खास अवसर पर ही ऑपरेशन से प्रसव करा लिया। बेटी का चेहरा देखकर शरीर की पीड़ा छूमंतर हो गई। अब नवजात आरोही के जन्मदिन व मदर्स डे का केक एकसाथ कटेगा। सरिता ने बताया कि मां बनना एक बहुत बड़ी खुशी का एहसास है। विशेष अवसर पर मां बनने से खुशी बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed